1. Home
  2. Auto

कम दाम में ज़्यादा फीचर्स और लाजवाब सेफ्टी वाली SUV - जानिए इसकी खासियतें

कम दाम में ज़्यादा फीचर्स और लाजवाब सेफ्टी वाली SUV - जानिए इसकी खासियतें
टाटा पंच की कीमत मारुति स्विफ्ट से भी कम है। जहां मारुति स्विफ्ट के बेस मॉडल की कीमत 6.5 लाख रुपए है।

Tata Punch : भारत में लोग ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और ऊंची गाड़ियां खरीदना पसंद कर रहे हैं, जिसमें अच्छा स्पेस मिले। यही कारण है कि कंपनियां भी कम कीमत पर कॉन्पैक्ट एसयूवी को लांच कर रही है, जिसमें यह सब मिल जाता है।

टाटा ने इसी को देखते हुए पंच जैसी एसयूवी को लांच किया था जो हैचबैक से भी सस्ती है। इस एसयूवी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और यह बेस्ट सेलिंग कार भी बन चुकी है। इस सेगमेंट में काफी SUVs देखने को मिलती है।

लेकिन सबसे ज्यादा पंच को ही पसंद किया जाता है। आज इस आर्टिकल में हम इस सस्ती कार के सेफ्टी फीचर्स और अन्य डिटेल के बारे में जानेंगे।

Tata Punch की हुई तगड़ी सेल

अप्रैल 2024 में टाटा पांच के 19158 यूनिट की बिक्री हुई थी। यह तब है जब इसी सेगमेंट में हमें हुंडई एक्टर, निसान मैग्नाइट और सिट्रों C3 जैसी कारें देखने को मिलती है जो बहुत ही अच्छी है।

लेकिन फिर भी टाटा पंच को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसने टॉप सेलिंग मारुति वैगन आर बलेनो और स्विफ्ट को भी पीछे छोड़ दिया है।

Tata Punch है स्विफ्ट से भी सस्ती

टाटा पंच की कीमत मारुति स्विफ्ट से भी कम है। जहां मारुति स्विफ्ट के बेस मॉडल की कीमत 6.5 लाख रुपए है। वहीं टाटा पंच 6.3 लाख रुपए में ही आ जाती है। इसके अलावा इसकी सेफ्टी सबसे अच्छी है।

इसमें फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है जो आपके फैमिली के लिए बेस्ट है। इसके अलावा इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है यह इंजन 88 बीएचपी का पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है जो किसी भी हैचबैक से ज्यादा है।

इसमें फाइव स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने इसके सीएनजी वेरिएंट को भी लॉन्च किया है जो ट्विन सिलेंडर तकनीक पर आती है।

इस सिलेंडर के कारण आपका बूट स्पेस छीना नहीं जाएगा बल्कि उसे स्पेस को वैसा ही रखा गया है। इसके सीएनजी मॉडल में आपको 27 किलोमीटर तक का माइलेज मिलता है। Tata Punch एक बेहतरीन एसयूवी है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।