1. Home
  2. Auto

2.5 लाख में घर ले जाएं Škoda की ये शानदार SUV, जानिए डिटेल्स

2.5 लाख में घर ले जाएं Škoda की ये शानदार SUV, जानिए डिटेल्स
अगर आप सिडैन कार के दीवाने हैं तो स्कोडा स्लाविया खरीद सकते हैं। यह शानदार कार 1.5 लाख रुपये तक की छूट के साथ मिल रही है। 

भारत में नई कार खरीदने पर ऑफर्स का अंबार लगा हुआ है। अलग-अलग कार कंपनी नई कारों पर मोटा डिस्काउंट दे रही हैं। अगर आप एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो तगड़ी डील मिल रही है।

दिग्गज कार कंपनी स्कोडा अपनी कारों पर शानदार ऑफर्स दे रही है, जिसके तहत Skoda Kushaq SUV पर 2.5 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा Skoda Slavia पर भी भारी डिस्काउंट है।

इस सिडैन को खरीदने पर 1.5 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। इन दिनों लोग सेफ कारों की तरफ काफी आकर्षित हो रहे हैं। अगर आप भी कार के सेफ्टी फीचर्स को अहमियत देते हैं तो स्कोडा कुशाक और स्लाविया बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं।

ये दोनों ही कारें सबसे सेफ कारों में शामिल हैं। इन्हें ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। यानी ये आपको और आपकी फैमिली को सुरक्षित सफर का एक्सपीरियंस देती हैं।

Skoda Kushaq: 2।5 लाख तक डिस्काउंट

मई 2024 में स्कोडा कुशाक पर कुल 2.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 20.49 लाख रुपये तक है।

इसमें कुशाक का मोंटे कार्लो वेरिएंट भी शामिल है। ये एसयूवी चार इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसके अलावा ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं।

भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होता है।

Skoda Kushaq: 1.5 लाख तक बचेंगे

अगर आप सिडैन कार के दीवाने हैं तो स्कोडा स्लाविया खरीद सकते हैं। यह शानदार कार 1.5 लाख रुपये तक की छूट के साथ मिल रही है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.63 लाख रुपये से 19.12 लाख रुपये तक है।

कुशाक की तरह इसमें भी चार इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। सिडैन सेगमेंट में स्लाविया का मुकाबला हुंडई वरना से होता है।

Kushaq और Slavia के फेसलिफ्ट वर्जन

स्कोडा की कारों में कुशाक और स्लाविया काफी दमदार कार हैं। कंपनी इनके स्पेशल एडिशन भी बेचती है। बीते साल स्कोडा ने मैटे और एलिजेंस एडिशन लॉन्च किए थे।

इसके अलावा स्लाविया स्टाइल एडिशन भी बिकता है। कंपनी एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी काम कर ही है। वहीं, कुशाक और स्लाविया के फेसलिफ्ट वर्जन को भी पेश किया जा सकता है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।