1. Home
  2. Auto

टाटा Tiago EV: भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हुई और भी सस्ती, जानिए नई कीमत

टाटा Tiago EV: भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हुई और भी सस्ती, जानिए नई कीमत
इसे 7 वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके सभी वैरिएंट पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस पर मिनिमम 10 हजार रुपए के बेनिफिट्स मिलेंगे। 

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता मॉडल टियागो EV है। इस महीने इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को और भी सस्ते में खरीद पाएंगे। दरअसल, कंपनी इस महीने इस कार पर 50 हजार रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

भारतीय बाजार में टियागो EV का सीधा मुकाबला MG कॉमेट EV और सिट्रोन eC3 से होता है। इसे 7 वैरिएंट में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके सभी वैरिएंट पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

इस पर मिनिमम 10 हजार रुपए के बेनिफिट्स मिलेंगे। आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसके सभी वैरिएंट की डिस्काउंट के बारे में बताते हैं।

टाटा टियागो EV डिस्काउंट जुलाई 2023

वैरिएंट

कीमत

डिस्काउंट प्राइस

बेनिफिट्स

IMR XE 7.99 7.89 10000
IMR XT 8.99 8.89 10000
LR XT 9.99 9.49 50000
LR XZ+ 10.89 10.49 40000
LR XZ+ Tech Lux 11.39 11.14 25000
LR XZ+ ACFC 11.39 11.14 25000
LR XZ+ Tech Lux ACFC 11.89 11.64 25000

सभी एक्स-शोरूम कीमतें लाख रुपए में हैं।

बात करें टाटा टियागो EV के IMR XE वैरिएंट की तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है। जबकि इस महीने इसे 7.89 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। यानी इसी पर 10000 रुपए का बेनिफिट मिलेंगे।

IMR XT वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपए है। जबकि इस महीने इसे 8.89 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। यानी इसी पर 10000 रुपए का बेनिफिट मिलेंगे। LR XT वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है।

जबकि इस महीने इसे 9.49 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। यानी इसी पर 50000 रुपए का बेनिफिट मिलेंगे। LR XZ+ वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 10.89 लाख रुपए है। जबकि इस महीने इसे 10.49 लाख रुपए में खरीद सकते हैं।

यानी इसी पर 40000 रुपए का बेनिफिट मिलेंगे।LR XZ+ Tech Lux वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.39 लाख रुपए है। जबकि इस महीने इसे 11.14 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। यानी इसी पर 25000 रुपए का बेनिफिट मिलेंगे।

वैरिएंट की तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए है। जबकि इस महीने इसे 7.89 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। यानी इसी पर 10000 रुपए का बेनिफिट मिलेंगे।

LR XZ+ Tech Lux ACFC वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.89 लाख रुपए है। जबकि इस महीने इसे 11.64 लाख रुपए में खरीद सकते हैं। यानी इसी पर 25000 रुपए का बेनिफिट मिलेंगे।

टाटा टियागो EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टाटा की सबसे सस्ती टियागो इलेक्ट्रिक कार में दो ड्राइविंग मोड मिलते हैं। ये ईवी 0 से 60 kmph की स्पीड 5.7 सेकेंड में पकड़ लेगी। इसमें 8 स्पीकर सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिक ORVMs, और बहुत फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी के मुताबिक, टियागो EV भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक हैचबैक है। टाटा ग्राहकों को टियागो इलेक्ट्रिक कार की बैटरी और मोटर्स पर 8 साल और 160,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है।

ये कार 19.2 KWh बैटरी पैक पर 250km और 24 KWh बैटरी पैक पर 315Km तक की रेंज देगी। इसे घर के 15A सॉकेट से चार्ज कर पाएंगे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।