1. Home
  2. Auto

कंपनी की नंबर-1 कार का हाल बेहाल, मार्च में 0 बिक्री, अब गोदाम में धूल खा रही!

कंपनी की नंबर-1 कार का हाल बेहाल, मार्च में 0 बिक्री, अब गोदाम में धूल खा रही!
ट्राइबर में 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह पेट्रोल इंजन 71 hp की मैक्सिमम पावर और 96 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

पिछले 6 महीने से ट्राइबर रेनो के लिए भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। कंपनी की कुल सेल में ट्राइबर की हिस्सेदारी 50% से भी ज्यादा है। हालांकि, भारतीय बाजार में इसकी डिमांड जितनी ज्यादा है।

देश के बाहर ना के बराबर। यानी ट्राइबर की तुलना में काइगर और क्विड की डिमांड ज्यादा है। आपको ये जानकर हैरत होगी की मार्च में ट्राइबर की एक भी यूनिट एक्सपोर्ट नहीं हुई।

दूसरी तरफ काइगर की 656 यूनिट और क्विड की 181 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। एक्सपोर्ट होने वाली कारों में हुंडई वरना नंबर-1 पोजीशन पर रही।

रेनो सेल्स इंडिया Vs एक्सपोर्ट मार्च 2024
मॉडल इंडिया एक्सपोर्ट
ट्राइबर 2247 0
काइगर 1050 656
क्विड 928 181

इसमें चौंकाने वाली बात ये भी है कि मार्च 2023 में ट्राइबर की 1,507 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। जबकि पिछले महीने इसकी एक भी यूनिट नहीं बिकी।

भारतीय बाजार में ट्राइबर का मुकाबला मारुति अर्टिगा से होता है। ट्राइबर एक 7 सीटर MPV है। ये भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर MPV भी है। इसकी शुरुआती कीमत 5,99,500 रुपए है।

ट्राइबर पर 60,000 का डिस्काउंट

रेनो इंडिया इस महीने अपनी और देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV यानी ट्राइबर पर तगड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। इस महीने इस कार को खरीदने पर ग्राहकों को 60,000 रुपए तक का बेनिफिट मिलेंगे।

कंपनी इस कार पर कैश, एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी, रेफरल, कॉर्पोरेट और रूरल ऑफर्स दे रही है। बता दें कि इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5,99,500 रुपए है।

इसके टॉप ट्रिम की कीमत 8,97,500 रुपए है। इसे कुल 8 ट्रिम में खरीद सकते हैं। ट्राइबर का सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा के साथ टोयोटा रुमियन से होता है।

रेनो ट्राइबर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ट्राइबर में 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह पेट्रोल इंजन 71 hp की मैक्सिमम पावर और 96 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT के साथ आता है।

इसका माइलेज 18 से 19 kmpl तक है। इस कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें माउंटेड कंट्रोल वाली स्टीयरिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिक्स-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं।

इसका व्हीलबेस 2,636mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm है। इसे इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें लोगों को ज्यादा स्पेस मिल सके। कंपनी का दावा है कि ट्राइबर की सीट को 100 से ज्यादा तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है।

ट्राइबर 10 वैरिएंट RXE, RXL, RXT, लिमिडेट एडिशन, RXT Easy-R, RXZ, RXZ डुअलटोन, लिमिडेट एडिशन Easy-R, RXZ Easy-R, RXZ Easy-R डुअलटोन में आती है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।