1. Home
  2. Auto

इलेक्ट्रिक कारों का नया चमत्कार! 1000 यूनिट बिकीं ये कम बजट वाली ई-कार, 592 किमी है रेंज!

इलेक्ट्रिक कारों का नया चमत्कार! 1000 यूनिट बिकीं ये कम बजट वाली ई-कार, 592 किमी है रेंज!
वोल्वो इंडिया ने कहा कि उनकी कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत है, जो साल-दर-साल 31 प्रतिशत की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

वोल्वो कार इंडिया ने नवंबर 2022 में भारतीय बाजार में एंट्री करने के बाद से 1,000 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की डिलीवरी की है। इसके साथ ही कंपनी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने कहा कि यह उपलब्धि ईवी के प्रति लोगों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह 2030 तक ऑल-इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो के ग्लोबल लक्ष्य के साथ एलाइन है। वोल्वो कार इंडिया की योजना हर साल एक इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

वोल्वो इंडिया की ईवी यात्रा XC40 रिचार्ज की शुरुआत के साथ शुरू हुई, जो देश की पहली स्थानीय रूप से असेंबल की गई लक्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी है। वर्तमान में वोल्वो कार इंडिया वोल्वो XC40 रिचार्ज और वोल्वो C40 रिचार्ज समेत तीन इलेक्ट्रिक मॉडल बेचती है।

इसके अलावा कंपनी ने XC40 रिचार्ज का एक सिंगल मोटर वैरिएंट पेश किया, जो 238bhp की पावर और 420Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। ये ईवी 592 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है।

वोल्वो इंडिया ने कहा कि उनकी कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत है, जो साल-दर-साल 31 प्रतिशत की वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

वोल्वो कार इंडिया की प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ​​ने टिप्पणी की कि 2030 तक एक फुल-इलेक्ट्रिक कंपनी बनने की हमारी राह में 1,000 ईवी डिलीवरी तक पहुंचना एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है।

मजबूत ग्राहक स्वागत और भारत के लक्जरी ईवी बाजार के विस्तार पर हमारा ध्यान हमारी प्रगति को बढ़ा रहा है। हमें विश्वास है कि इलेक्ट्रिक वाहन भारत में मोबिलिटी के फ्यूचर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और हम इस सेगमेंट में अग्रणी बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ग्लोबल लेवल पर वोल्वो कार्स की बिक्री मई में बढ़कर 68,034 कारों तक पहुंच गई, जो एक साल पहले की तुलना में 13 प्रतिशत ज्यादा है।कंपनी ने यूरोप में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक EX30 की डिमांड देखी गई। हालांकि, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन में बिक्री में क्रमशः 5 प्रतिशत और 1 प्रतिशत की गिरावट आई।

इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति वोल्वो की प्रतिबद्धता भारतीय बाजार तक फैली हुई है। वे ईवी उद्योग में पारदर्शिता लाने में एक्टिव रूप से शामिल हैं।

यूके स्थित ब्लॉकचेन स्टार्टअप सर्कुलर के साथ पार्टनरशिप करके, वे दुनिया का पहला ईवी बैटरी पासपोर्ट लॉन्च करने के लिए तैयार हैं।

यह पासपोर्ट उनके प्रमुख EX90 इलेक्ट्रिक एसयूवी में उपयोग किए जाने वाले एलीमेंट और रॉ मैटेरियल के सोर्स के साथ-साथ उसके कार्बन फुटप्रिंट को भी ट्रैक करेगा।

इस पहल का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और पारदर्शिता बढ़ाना है।
 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।