1. Home
  2. Auto

Mahindra Bolero की खासियत कर देगी दंग, जानें इसके खास फीचर्स

Mahindra Bolero की खासियत कर देगी दंग, जानें इसके खास फीचर्स
कंपनी को योजना एक नई 9 सीटर एसयूवी को भारतीय बाजार में उतारने की है। हालांकि इसे लेकर ज्यादा जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। 

New Mahindra Bolero : देश के एसयूवी सेगमेंट में कई बेहतरीन एसयूवी देखने को मिल जाएंगी। जिसमें महिंद्रा (Mahindra) कंपनी की भी कई एसयूवी शामिल हैं। इन पॉपुलर एसयूवी में महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) नियो प्लस काफी पॉपुलर है। इसे भारत के शहर से लेकर गाँवो तक में काफी पसंद किया जाता है।

इस एसयूवी की बॉडी को काफी मजबूत बनाया गया है। वहीं इसके डिज़ाइन को भी काफी आकर्षक बनाया गया है। इसमें कंपनी ने पॉवरफुल इंजन दिया है। इसमें कंपनी कई आधुनिक फीचर्स के साथ ही ज्यादा माइलेज ऑफर करती है।

यह एसयूवी मार्केट में काफी सफल हुई है। ऐसा में अब इसके नए वेरिएंट को बाजार में लाने की कंपनी योजना बना रही है। इसमें कंपनी नई और एडवांस टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगी।कंपनी को योजना एक नई 9 सीटर एसयूवी को भारतीय बाजार में उतारने की है।

हालांकि इसे लेकर ज्यादा जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन कई रिपोर्ट्स में इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी कुछ जानकारी दी गई है। ऐसे में इस रिपोर्ट में आज हम आपको इस आने वाली नई एसयूवी के बारे में जानकारी देंगे।

Mahindra Bolero के लुक की डिटेल्स

New Mahindra Bolero का लुक आकर्षक होने वाला है। कंपनी अपनी इस नई एसयूवी को नियो प्लस की तरह ही डिज़ाइन करने वाली है। वहीं इसके सीटिंग कैपेसिटी को बढ़ाए जाने की भी उम्मीद है। ऐसे में इसके व्हीलबेस के भी बढ़ाया जा सकता है।

इसमें कंपनी 7-सीटर वेरिएंट जैसा ही साइड प्रोफाइल ऑफर करने वाली है। वहीं इसमें आपको लंबा रियर क्वार्टर ग्लास, बड़ा टेललाइट क्लस्टर, ज्यादा कर्व्ड टेलगेट और नया रियर बंपर भी दिया जा सकता है।

New Mahindra Bolero के इंजन और कीमत की जानकारी

इस एसयूवी में कंपनी पहले की ही तरह 1.5 लीटर का इंजन ऑफर करने वाली है। इस इंजन की क्षमता 75 बीएचपी की अधिकतम पावर के साथ ही 210 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने की है। इसमें आपको तीन सिलेंडर वाला ऑयल बर्नर इंजन मिलेगा। जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

कंपनी की इस एसयूवी की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। लेकिन इसकी शुरुआती कीमत कंपनी 10 लाख रुपये के आसपास रख सकती है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।