1. Home
  2. Auto

इन 4 SUV को पीछे छोड़ नंबर-1 बनी ये SUV, अक्टूबर में बिकी 2,475 यूनिट

इन 4 SUV को पीछे छोड़ नंबर-1 बनी ये SUV, अक्टूबर में बिकी 2,475 यूनिट
टोयोटा फॉर्च्यूनर में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के सपोर्ट से लैस किया गया है। 

देश के अंदर फुल साइज SUVs में कई मॉडल मौजूद हैं। इनमें टोयोटा, एमजी, स्कोडा, फॉक्सवैगन और जीप की SUVs शामिल हैं। पिछले महीने इस सेगमेंट में इन कंपनियों के 5 मॉडल के बीच टक्कर देखने को मिली।

हालांकि, बाजी जिस कार ने जीती वो टोयोटा की फॉर्च्यूनर रही। अक्टूबर में इसकी 2,475 यूनिट बिकीं। इसे 22% की ईयरली ग्रोथ मिली। लिस्ट में आखिरी पोजीशन पर फॉक्सवैगन टिगुआन रही। इसकी सिर्फ 98 यूनिट ही बिकीं।

चलिए सबसे पहले आपको फुल साइज SUVs सेल्स की लिस्ट दिखाते हैं।बात करें अक्टूबर में इन SUVs की सेल्स की तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की अक्टूबर में 2,475 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2022 में ये आंकड़ा 2,031 यूनिट का था।

यानी इसे 22% की ईयरली ग्रोथ मिली। एमजी ग्लोस्टर की 247 यूनिट बिकीं। सालभर पहले ये आंकड़ा 179 यूनिट का था। इसे भी 38%की ईयरली ग्रोथ मिली। स्कोडा कुशाक की 176 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2022 में इसकी 55 यूनिट बिकी थीं।

इसे 220% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, जीप मेरेडियन की 109 यूनिट बिकी। जबकि सालभर पहले ये आंकड़ा 404 यूनिट का था। यानी इसे 73% की ईयरली डिग्रोथ मिली। फॉक्सवैगन टिगुआन की 98 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 22 में ये आंकड़ा 83 यूनिट का था। इसे 18% की ईयरली ग्रोथ मिली।

टोयोटा फॉर्च्यूनर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टोयोटा फॉर्च्यूनर में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के सपोर्ट से लैस किया गया है। तीनों मॉडलों में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और बेस-स्पेक फॉर्च्यूनर लीडर में अब वायरलेस चार्जर दिया गया है।

सेफ्टी के लिए फॉर्च्यूनर में सेफ्टी सेंस सूट के नए फीचर्स मिले हैं। जिसमें ADAS वाले कई फीचर्स शामिल हैं। यही अपडेट लीजेंडर में भी दिया गया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।