1. Home
  2. Auto

Tata की इस SUV की धड़ाधड़ हो रही बिक्री सेफ्टी में भी है बेहतरीन, जानिए कितनी शानदार है ये कार

Tata की इस SUV की धड़ाधड़ हो रही बिक्री सेफ्टी में भी है बेहतरीन, जानिए कितनी शानदार है ये कार
इस कार को 2021 की तुलना में 2022 में 475% की शानदार ईयरली ग्रोथ मिली। टॉप-10 मॉडल में ये 10वें नंबर पर रही। 

टाटा मोटर्स की पॉपुलर मिनी SUV पंच के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कंपनी ने इसकी 2 लाख यूनिट के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने इसकी 2 लाख वीं यूनिट पुणे प्लांट से रोलआउट की है।

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इसे सिर्फ 19 महीने लगे। इस SUV को अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के 10 महीने में इसने 1 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया था।  जबकि 1.50 लाख यूनिट का आंकड़ा 15 महीने में पार कर लिया था।

आखिरी 50 हजार यूनिट का आंकड़ा पार करने में इसे सिर्फ 4 महीने ही लगे। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपए और टॉप वैरिएंट की कीमत 9.50 लाख रुपए है। पंच की पॉपुलैरिटी में इसकी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग का बड़ा हाथ रहा है।

5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
सेफ्टी के नजरिये से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। Tata Nexon और Tata Altroz के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।

ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।

पंच को 475% की ईयरली ग्रोथ

2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-30 मॉडल में सबसे ज्यादा ईयरली ग्रोथ टाटा पंच को मिली। इस कार को 2021 की तुलना में 2022 में 475% की शानदार ईयरली ग्रोथ मिली। टॉप-10 मॉडल में ये 10वें नंबर पर रही।

भले ही मारुति की वैगनआर की सबसे ज्यादा 217,317 यूनिट बिकीं, लेकिन इसे ईयरली बेसिस पर 18% की ही ग्रोथ मिली। टॉप-10 की लिस्ट में शामिल अन्य मॉडल जैसे बलेनो, स्विफ्ट, नेक्सन, ऑल्टो, डिजायर, क्रेटा, अर्टिगा और ब्रेजा भी डिमांड के मामले में इससे पीछे रह गए। बता दें कि पंच की 2021 में 22,571 यूनिट बिकी थीं। जबकि 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर 129,895 यूनिट हो गया।

टाटा पंच इंजन और फीचर्स

टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इ

सके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में सक्षम है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है।

टाटा पंच लगातार भारत में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में भी बनी रहती है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।