1. Home
  2. Bollywood

फिल्म Pathaan रिलीज से पहले किंग खान फैंस को दिया ये सरप्राइज?

फिल्म Pathaan रिलीज से पहले किंग खान फैंस को दिया ये सरप्राइज?
बता दें शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैद्ध वीडियो में शाहरुख खान मन्नत के टेरेस पर खड़े होकर फैंस को प्यार देते नजर आ रहे हैं। वहीं बीच सड़क पर एक लाल रंग की कार फंसी हुई है।


Haryana News Post : Pathaan Release: बॉलीवुड अभिनेता किंग खान यानि शाहरुख खान के फैंस बेसब्री से 'पठान' रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। 2 दिन बाद (25 जनवरी को 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है) किंग खान को बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए एक्साइटिंग होने वाला है। लेकिन उससे पहले किंग खान ने फैंस का संडे बेहद दिलचस्प बना दिया है।

बता दें शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैद्ध वीडियो में शाहरुख खान मन्नत के टेरेस पर खड़े होकर फैंस को प्यार देते नजर आ रहे हैं। वहीं बीच सड़क पर एक लाल रंग की कार फंसी हुई है। शाहरुख ने इस कार का जिक्र अपने कैप्शन में भी किया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

'पठान' पर विवाद से कम नहीं फिल्म का क्रेज?

Read Also: Bollywood : आखिर जया बच्चन ने क्यों रेटिंग देने में अमिताभ के काटे 5 अंक?



ट्वीट के साथ शाहरुख ने 'पठान' के टिकट बुक करने के लिए लिंक भी शेयर किया है। देखते ही देखते शाहरुख खान का यह ट्वीट और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस की खुशी और एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं है। लेकिन फैंस भले ही शाहरुख की 'पठान' के लिए बेसब्र हैं, पर इस फिल्म पर चल रहा विवाद अभी भी थमा नहीं है।

हाल ही जब असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से 'पठान' पर चल रहे विवाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने शाहरुख खान को पहचानने से इनकार ही कर दिया। लेकिन बाद में कहा कि रात के 2 बजे शाहरुख ने उन्हें फोन किया था। वहीं दूसरी ओर 'पठान' को लेकर देश में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। फिल्म का बायकॉट किया जा रहा है। पटना में श्रीराम सेना संगठन ने 'पठान' के खिलाफ प्रदर्शन किया।
 


किंग खान का फैंस को सरप्राइज?



वीडियो में मन्नत के बाहर जमा हुई भीड़ देख कर पता चल रहा है किंग खान की झलक पाने को फैंस कितना बेताब थे। बहुत कम ऐसे मौके होते हैं, जब शाहरुख को यूं फैंस से मिलते हुए देखा जाता है। पर देखिये इस बार वो बिना कुछ कहे अपने चाहने वालों से मिलने आ गए।

वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख खान ने प्यारा सा कैप्शन  लिखा है। किंग खान लिखते हैं, 'एक प्यारी सी रविवार शाम के लिए धन्यवाद। माफी लेकिन, मुझे उम्मीद है कि लाल गाड़ी वालों ने अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली थी। पठान के लिए अपने टिकट बुक करें और मैं आपको वहां देखूंगा.' शाहरुख खान की झलक पाकर फैंस का एक्साइटमेंट हाई हो चुका है।

25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी फिल्म?

Read Also: Bollywood : मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण! जानें बच्चों को लेकर कही क्या बात

बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान पूरे 4 साल बाद पठान से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में किंग खान के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। 'पठान' की बात करें तो ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है शाहरुख खान एकदम नए एक्शन-अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के टिकट एडवांस बुकिंग की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, रिलीज के पहले ही फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेकिंग टिकट की बुकिंग कर ली है।



ओपनिंग डे पर होगा बेहतरीन कलेक्शन
 


'पठान' की एडवांस बुकिंग काफी तेजी से हो रही है। यही वजह है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 30-35 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। वो भी तब जब 'पठान' के मेकर्स ने इसका प्रमोशन ना करने का फैसला लिया है। #आस्कएसआरके के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वो कपिल शर्मा शो पर प्रमोशन के लिए आएंगे। तो इसके जवाब में सुपरस्टार ने कहा कि सीधा थिएटर में मिलेंगे।

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।