1. Home
  2. Bollywood

Akshara Singh और Pawan Singh ने अपने किसिंग वीडियो से मचाया हंगामा

Akshara Singh और Pawan Singh ने अपने किसिंग वीडियो से मचाया हंगामा
पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने एक समय पर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। इस जोड़ी के गाने रिलीज के साथ वायरल हो जाते थे। 

आज के समय में भोजपुरी (Bhojpuri) स्टार्स की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं है। यही कारण है कि आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) यूट्यूब पर धमाल मचाते ही रहते हैं।

खासकर दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ और पवन सिंह के सॉन्ग को सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने एक समय पर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। इस जोड़ी के गाने रिलीज के साथ वायरल हो जाते थे। इन दिनों यूट्यूब पर दोनों स्टार्स की फिल्म ‘तबादला’ (Tabadala) का एक गाना ‘अंखिया के निरखिये ए कजरा’ (Ankhiyan Ke Nirkhiya e Kajra) को खूब देखा जा रहा है।

इस गाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह साथ में काफी अच्छे दिख रहे हैं। गाने के वीडियो में दोनों एक दूसरे की बाहों में खोये हुए दिख रहे हैं।गाने में दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह जबरदस्त ठुमकें लगाते नजर आ रहे हैं।

इस गाने को Enterr10 Rangeela नाम के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। फिल्म में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोहन जोशी, सुशील सिंह अहम रोल में नजर आये हैं। आपको बता दें कि गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है।

इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।पवन सिंह के इस गाने को साल 2017 में रिलीज किया गया था, अब तक सॉन्ग को 50,106,204 से अधिक बार देखा जा चुका है।

गाने की शुरुआत पवन सिंह और अक्षरा सिंह के किसिंग सीन से होती है। इस फिल्म में पवन सिंह ने एक आईपीएस अधिकारी की दमदार भूमिका निभाई है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।