1. Home
  2. Bollywood

Amrapali के ऑनस्क्रीन पति Nirahua का चुम्मा लेती दिखीं Anjana Singh, यूट्यूब पर मचा हड़कंप

Amrapali के ऑनस्क्रीन पति Nirahua का चुम्मा लेती दिखीं Anjana Singh, यूट्यूब पर मचा हड़कंप
अंजना सिंह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं। अंजना सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

भोजपुरी सॉन्ग ने इस समय सोशल मीडिया पर कब्जा किया हुआ है। कभी खेसारी लाल तो कभी पवन सिंह के सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन, यह कहना गलत नहीं होगा कि इस समय सबसे ज्यादा दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के गाने को सर्च किया जा रहा है।

निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। वैसे तो निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री को भोजपुरी दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन, इस समय निरहुआ और भोजपुरी की मशहूर और खूसबूरत अदाकारा अंजना सिंह (Anjana Singh) का एक रोमांस वीडियो वायरल हो रहा है।

अंजना सिंह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं। अंजना सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अंजना सिंह का भोजपुरी गाना ‘ओठवा चुमब नाईट में’ (Hothwa Chumab Night Mein) इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

गाने में अंजना सिंह अपनी मस्त जवानी से निरहुआ को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं।गाने के वीडियो में अंजना सिंह एक्टर निरहुआ को किस करती हुईं भी नजर आ रही हैं। स्विमिंग पूल किनारे निरहुआ और अंजना सिंह ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

अंजना सिंह शार्ट ड्रेस में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। निरहुआ भी ब्लू जींस और येलो टीशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस गाने में निरहुआ संग अंजना सिंह की जोड़ी काफी जम रही है।

आपको बता दें कि गाने को मोहन राठौर और कल्पना ने गाया है, जबकि इसके बोल आजाद सिंह ने लिखा है। म्यूजिक Avinash Jha Ghunghroo ने दिया है। निरहुआ के इस गाने को Team Films Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अगस्त 3, 2017 को लॉन्च किया गया था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।