1. Home
  2. Bollywood

khesari Lal Yadav और Neha Pathak के रोमांस ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें वीडियो

khesari Lal Yadav और Neha Pathak के रोमांस ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें वीडियो
यह गाना काफी तेजी से सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर ट्रेंड में आ गया है। अब तक इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 31 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। 

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) की यात्रा काफी आश्चर्यजनक रही है। इस गायक ने कई एक से बढ़कर एक हिट गाने अपने चाहने वालों को दिए हैं। उनके प्रशंसक उनके जोशीले गाने पर खुद को नाचने से नहीं रोक पाते हैं।

खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) के म्यूजिक वीडियो अक्सर ही लाखों में व्यूज प्राप्त करते हुए तेजी से वायरस होते हैं। इंटरनेट पर तहलका मचाने वाला उनका ताजा वीडियो जून में है।

यह गाना काफी तेजी से सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर ट्रेंड में आ गया है। अब तक इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 31 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों की संख्या में लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।

यह गाना कुछ दिनों पहले ही 30 जून 2023 को टी-सीरीज हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था।लोगों को इस गाने को देखने में बार-बार मजा आ रहा हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ नेहा पाठक (Neha Pathak ) की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाइ गई हैं।

गाने के अंदर देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव और नेहा पाठक की आंखें दो से चार होती है उसके बाद दोनों में जबरदस्त प्यार होता है।दोनों का प्यार लोगों को हैरान कर रहा है। वायरल होने वाले इस गाने के लिए लिरिक्स विशाल भारती ने लिखे हैं।

इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। म्यूजिक देने का काम मोनू सिंह ने किया है। डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी है। इस गाने के प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव है।इसी बीच खेसारी लाल यादव के काम के बारे में बात करें तो खेसारी लाल यादव बहुत जल्द ही संघर्ष 2 फिल्म में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म के पहले भाग में उनके साथ अभिनेत्री काजल राघवानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन अगले पार्ट में साउथ अभिनेत्री मेधा श्री मुख्य किरदार में होगी। खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म संघर्ष 2 की शूटिंग में भी व्यस्त है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।