1. Home
  2. Bollywood

Aamrapali dubey की बाहों में चूर हुए खेसारी लाल यादव जमकर किया रोमांस, देखें वीडियो

Aamrapali dubey की बाहों में चूर हुए खेसारी लाल यादव जमकर किया रोमांस, देखें वीडियो
इस वीडियों में आप देखेंगे कि खेसारी, आम्रपाली को अपनी ओर रिझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)और आम्रपाली दुबे(Aamrapali dubey ) दोनों ही भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं। भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जिस भी फिल्म में होते है उसे हिट करवा देते हैं।

सोशल मीडिया पर भी खेसारी लाल और आम्रपाली की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिल रही है। जब भी ये दोनों साथ में स्क्रीन पर नज़र आते हैं तो इनके सभी फैंस खुशी से झूम उठते हैं। ऐसे में इन दोनों सुपरस्टार का एक गाना उनके फैंस को दीवाना बना रहा है।

आपको बता दें कि अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के फैंस उनकी हर खबर पर ध्यान बनाये रखते हैं। ऐसे में अब ये दोनों फैन्स के लिए वह एक रोमांटिक गाना लेकर आए हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा हैं।

हम यहाँ बात कर रहे हैं भोजपुरी सॉन्ग ‘साड़ी के पटल’ की।जिसे देखने के बाद आम्रपाली (Aamrapali Dubey) और खेसारी के फैंस दंग हैं। रिलीज होने के बाद से ही ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियों में आप देखेंगे कि खेसारी, आम्रपाली को अपनी ओर रिझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

दोनों के बीच इतनी रोमांटिक केमिस्ट्री है कि उनसे फैंस की नज़र उनसे नहीं हट पा रही हैं।खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया ये गाना 10 अप्रैल 2022 को रिलीज हुआ था। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है।

बता दें कि गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है, जबकि इसके बोल विजय चौहान द्वारा लिखे गए हैं। गाने की कोरियोग्राफी कुन मुखर्जी द्वारा की गई है।

इस गाने को खबर लिखे जाने तक 16,116,250 से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। वीडियो में आम्रपाली लाल साड़ी में नई दुल्हन के रूप में खेसारी लाल के साथ खूब रोमांटिक होते हुए दिख रही हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।