1. Home
  2. Bollywood

Yamini Singh के साथ रोमांटिक हुए Nirahua, इंटरनेट पर मचा कोहराम

Yamini Singh के साथ रोमांटिक हुए Nirahua, इंटरनेट पर मचा कोहराम
निरहुआ और यामिनी सिंह का गाना लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।भोजपुरी दर्शकों द्वारा इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और की फिल्म लल्लू की लैला (Lallu Ki Laila Bhojpuri Film) का एक गाना ‘जवनिया भईल उड़नबाज’ (Jaawaniya Bhail Udanbaaz) यूट्यूब पर इस समय ट्रेंड कर रहा है।

इस गाने में निरहुआ के साथ इस बार आम्रपाली नहीं बल्कि भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh) नजर आ रही हैं।निरहुआ और यामिनी पर फिल्माया ये गाना लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। गाने के वीडियो में यामिनी सिंह नारंगी कलर की शार्ट ड्रेस में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।

जवानिया भईल उड़नबाज सॉन्ग को मोहन राठौड़ (Mohan Rathore) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने गाया है। जबकि गाने के बोल संतोष पुरी (Santosh Puri) ने लिखे है, जबकि इसका म्यूजिक कंपोज मधुकर आनंद (Madhukar Anand) ने कंपोज किया है।

गाने में निरहुआ और यामिनी सिंह (Yamini Singh) की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अब तक 71,46,466 से अधिक बार देखा जा चुका है।

यह एक रोमेंटिक सॉन्ग है। इस गाने में यामिनी सिंह और दिनेश लाल यादव खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।निरहुआ और यामिनी सिंह का गाना लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भोजपुरी दर्शकों द्वारा इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है, जबकि निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय हैं। लेखक संजय राय जी हैं फिल्म में स्टार कास्ट: दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडे, प्रकाश जैस, बीआईबी बिजेंदर सिंह, जे नीलम, रीना रानी, ​​दीपक सिन्हा, देव सिंह, इमरोज अख्तर (मुन्ना) अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं। इस फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।