1. Home
  2. Bollywood

Monalisa की जालिम अदाओं को देख लट्टू हुए Nirahua, यूट्यूब पर मचा हड़कंप

Monalisa की जालिम अदाओं को देख लट्टू हुए Nirahua, यूट्यूब पर मचा हड़कंप
मोनालिसा ने फिलहाल भोजपुरी इंडस्टी से दूरी बना ली है, लेकिन इसके बावजूद भी मोनालिसा के भोजपुरी गाने दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

भोजपुरी क्वीन और छोटे पर्दे की स्टार मोनालिसा (Monalisa) अपनी हॉट अदाओं से इंटरनेट का तापमान हमेशा बढ़ाती रहती हैं। मोनालिसा को सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है।

मोनालिसा अपनी दिलकश अदाओं के लिए जानी जाती हैं। मोनालिसा अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के साथ हमेशा तस्वीरें शेयर करती रहती हैं,जिसे देखकर लोग हैरान और परेशान हो जाते हैं। मोनालिसा ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस 10 से जबरदस्त लोकप्रियता पाई है।

बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद अभिनेत्री टीवी इंडस्ट्री का जाना- माना चेहरा बन चुकी हैं। मोनालिसा ने फिलहाल भोजपुरी इंडस्टी से दूरी बना ली है, लेकिन इसके बावजूद भी मोनालिसा के भोजपुरी गाने दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

मोनालिसा के चाहने वाले अक्सर सॉन्ग यूट्यूब पर सर्च करते ही रहते हैं। इसी बीच मोनालिसा का एक पुराना गाना ‘चोय चोय मठनी घुमवलस’ (choy choy mathani ghumavalas) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के वीडियो में मोनालिसा के साथ भोजपुरी जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नजर आ रहे हैं।

फिल्म बीवी नंबर 1 (biwi no 1) के इस सॉन्ग को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और मोनालिसा की ये फिल्म हिट साबित हुई थी। इस गाने को निरहुआ (nirahua) और मोनालिसा (monalisa) पर फिल्माया गया है।

गाने में निरहुआ और मोनालिसा एक दूजे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में मोनालिसा और निरहुआ की हॉट केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।आपको बता दें कि गाने को आवाज निरहुआ और कल्पना ने दी है, जबकि गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखें हैं।

गाने को संगीत SRK MUSIC ने ही दिया है। गाने को 7,94,255 से अधिक बार देखा जा चुका है। गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।