अपनी पत्नी Amrapali को जबरदस्ती प्यार करते दिखें Nirahua, एक्ट्रेस ने दिया धक्का, मचा बवाल

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में से एक दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे ( Amrapali Dubey) का गाना आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाता रहता है।
निरहुआ और आम्रपाली को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। इनकी केमिस्ट्री को भोजपुरी दर्शकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। यहीं वजह है कि निरहुआ और आम्रपाली के गाने को यूट्यूब पर सबसे अधिक सर्च किया जाता है।
इसी बीच निरहुआ का एक और पुराना गाना ‘जवानी के शहद’ (Jawani Ke Shahad) इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है।निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म ‘रोमियो राजा’ का है। गाने के वीडियो में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को परेशान करते हुए दिख रहे हैं।
गाने में एक्ट्रेस आम्रपाली ब्लू आउटफिट में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने का लोकेशन भी काफी अच्छा है।गाना ‘जवानी के शहद’ को दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने आवाज दी है।
गाने को संदीप साजन (Sandeep Sajan) ने लिखा है जबकि म्यूजिक मधुकर आनंद (Madhukar Anand) ने दिया है।फिल्म में ‘दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, अवधेश मिश्रा, मनोज नारायण, प्रकाश जैस, संजय महानंद, जे. नीलम, कोनिका व अन्य अहम भूमिका लगाते हुए नजर आये हैं।
सॉन्ग को ‘Wave Music’ नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 2,618,330 से अधिक बार देखा गया है। निरहुआ का ये गाना लगभग 2 साल पुराना है, लेकिन आज भी लोगों के बीच इसकी दीवानगी खत्म नहीं हुई है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने अभी तक भोजपुरी इंडस्टी को कई हिट फिल्में दी है। आम्रपाली दुबे ज्यादातर अपनी फिल्में निरहुआ के साथ ही साइन करती हैं, क्योंकि उनको पता है की उनकी और निरहुआ की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। इसी वजह से डायरेक्टर भी इनके साथ फिल्में बनाना चाहते हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।