1. Home
  2. Bollywood

Pawan singh ने Priyanka Singh के साथ लगाया अपने रोमांस का तड़का, वीडियो हुआ वायरल

Pawan singh ने Priyanka Singh के साथ लगाया अपने रोमांस का तड़का, वीडियो हुआ वायरल 
आपको बता दें कि पवन सिंह ने लगभग सभी ए-लिस्टर निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया है।

भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की बढ़ती फैन फॉलोइंग के बारे में तो हर किसी को पता हैं। आए दिन उनका कोई न कोई भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता नजर आ जाता है।

पवन सिंह भोजपुरी जगत का वह नाम हैं जिन्होंने घर-घर तक भोजपुरी सिनेमा को दर्शकों से मिलवाया है। भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह के नाम कई सुपरहिट गाने दर्ज हैं। आपको बता दें कि उनका हालिया नवीनतम ट्रैक ‘सिंगल पलंगिया’ यूट्यूब पर पहले ही 40 लाख का आंकड़ा पार कर चुका है।

गाने को उनके फैन्स द्वारा खूब पसंद किया गया है और वायरल बटन दबा दिया है।पवन सिंह के लेटेस्ट धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग ‘सिंगल पलंगिया’ Single Palangiya को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है।

इस गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास द्वारा लिखे गए हैं, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वहीं इस वीडियो का निर्देशन राहुल यादव ने किया है। बता दें कि इस गाने का कॉन्सेप्ट दीपक सिंह ने दिया है।

इसे अब तक 5,000,832 से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे DRS Music द्वारा 11 मई, 2021 को अपलोड किया गया था।आपको बता दें कि पवन सिंह ने लगभग सभी ए-लिस्टर निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया है।

उनकी फैन फॉलोइंग की एक लम्बी कतार है, जो सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा स्टार को फॉलो करना पसंद करते हैं।आपको बता दें कि पवन सिंह सालों पहले अपने चार्टबस्टर ट्रैक ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से देशभर में प्रसिद्ध हुए थे।

इस गीत ने आज एक कल्ट का दर्जा अर्जित कर लिया है और इतना अधिक मशहूर हुआ कि यह ट्रैक लगभग सभी शादियों में बिना किसी हिचक के बजाया जाता है।

इस गाने को सबसे पहले यूट्यूब पर वेव म्यूजिक ने 2015 में अपलोड किया था। आपको बता दें कि पवन सिंह को अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।