1. Home
  2. Bollywood

Cannes 2023 में सपना चौधरी ने दिखाया अपना जादू, 30 किलो के गाउन ने उड़ाया सबका होश

Cannes 2023 में सपना चौधरी ने दिखाया अपना जादू, 30 किलो के गाउन ने उड़ाया सबका होश
सूत्रों की मानें तो रेड कार्पेट पर चलने के लिए सपना चौधरी(Sapna Choudhary) ने जो गाउन पहना था। वह गाउन 30 किलो का था और सपना को इसे संभालने में काफी मुश्किल हो रही थी।

कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 (Cannes 2023) में इस समय बॉलीवुड की अदाकाराओं का जलवा कायम है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां रेड कारपेट पर अपने हुस्न की बिजलियां गिरा रही है। इसी कड़ी में कांस फिल्म फेस्टिवल में हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी(Sapna Choudhary) ने भी रेड कारपेट पर अपना डेब्यू किया है।

सपना चौधरी(Sapna Choudhary) गुरुवार की रात को ना केवल रेड कारपेट पर चली बल्कि उन्होंने इस दौरान अपना अनुभव भी शेयर किया है। सूत्रों की मानें तो रेड कार्पेट पर चलने के लिए सपना चौधरी(Sapna Choudhary) ने जो गाउन पहना था।

वह गाउन 30 किलो का था और सपना को इसे संभालने में काफी मुश्किल हो रही थी। कांस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इनमें से एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना को इस 30 किलो वजनी गाउन के साथ चलने में और कार में बैठने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी डिजाइनर भारती और आंजना के इस हेवी पिंक गाउन में काफी स्टाइलिश तरीके से रेड कारपेट पर चल रही है और अपने देसी अंदाज में झुकते हुए हाथ जोड़कर नमस्ते कर रही है।

अभिनेत्री का देसी अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनके कायल हो गए हैं और उनकी तारीफ किए जा रहे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, “प्राउड मोमेंट।” वही एक अन्य ने लिखा है, भारत को आप पर गर्व है सपना मैम।” एक ने तारीफ़ करते हुए कहा कि, “सपना चौधरी आप बहुत क्यूट लग रही हैं।”

सपना चौधरी ने कान्स के रेड कार्पेट पर चलने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि, “कान्स सिर्फ एक सपना ही नहीं है, बल्कि यह किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री का जिंदगीभर का सपना होता है और मैं इस चीज़ के लिए भगवान को धन्यवाद देती हूं।

भगवान को मैं इसके लिए धन्यवाद देती हूं कि अंग्रेजी या कोई अन्य इंटरनेशनल भाषा ना आने के बाद भी मैं अपने देश और अपने राज्य हरियाणा के लिए कान्स में खड़ी रही”


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।