ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Roadways AC Bus: हरियाणा रोडवेज की 10 नई एसी बसें तैयार, जानिए रूट और टाइमिंग

Follow Us:
Haryana Roadways AC Bus: हरियाणा रोडवेज की 10 नई एसी बसें तैयार, जानिए रूट और टाइमिंग
Join WhatsApp Group

Haryana Roadways AC Bus: 10 new AC buses of Haryana Roadways are ready, know the route and timing: हरियाणा रोडवेज एसी बस सेवा (Haryana Roadways AC Bus Service) को लेकर परिवहन विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब रोहतक से हरिद्वार, वृंदावन और नैनीताल जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए एसी बसें चलाई जाएंगी। इस प्रस्ताव को विभाग ने मुख्यालय भेज दिया है और अनुमति मिलते ही सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

यह पहल यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर देने के उद्देश्य से की जा रही है। धार्मिक स्थलों की यात्रा अब गर्मी और भीड़भाड़ से राहत दिलाने वाली होगी।

रोहतक डिपो को मिलीं 10 नई एसी बसें Haryana Roadways AC Bus

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

परिवहन विभाग ने रोहतक डिपो को 10 नई एसी बसें (Haryana Roadways New Buses) उपलब्ध कराई हैं। इन बसों को खासतौर पर धार्मिक रूटों पर चलाने की योजना है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) द्वारा इन बसों की पासिंग प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन बसों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया है। यात्रियों को अब हरिद्वार (Rohtak to Haridwar Bus), वृंदावन (Rohtak to Vrindavan Bus) और नैनीताल (Rohtak to Nainital Bus) की यात्रा में बेहतर अनुभव मिलेगा।

किराया होगा थोड़ा अधिक, लेकिन सफर होगा शानदार

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

हरियाणा रोडवेज के मुख्य निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि एसी बसों का किराया सामान्य बसों की तुलना में लगभग डेढ़ गुना अधिक होगा (AC Bus Fare Haryana)। उदाहरण के तौर पर, रोहतक से हरिद्वार का सामान्य किराया ₹365 है, जो एसी बस में बढ़कर ₹550 तक हो सकता है।

वृंदावन के लिए ₹250 की जगह ₹375 और नैनीताल के लिए ₹500 की जगह ₹750 तक किराया हो सकता है। हालांकि किराया अधिक है, लेकिन यात्रियों को आराम, ठंडक और बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा।

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment