Gold price Today: आज क्या है सोने का भाव? 14 से 24 कैरेट गोल्ड रेट कितने बढ़े?

Gold price Today Check Gold Rates Per tola: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने का रेट दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. अगर आप सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं तो उससे पहले आपको सोने का ताजा रेट जान लेना चाहिए।
आमतौर पर आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है, जिसकी शुद्धता 91.6% होती है।
आज यानी सोमवार को ताजा कीमतें दोपहर 12 बजे जारी की गई हैं। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 85056 रुपये दर्ज की गई थी, जो आज यानी 3 मार्च को मामूली गिरावट के बाद 85020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
वहीं, चांदी की कीमत 93480 रुपये के पिछले बंद से बढ़कर 93653 रुपये हो गई है। तो आइए एक नजर डालते हैं सोने के ताजा रेट पर:-
Gold price Today: आज सोने का रेट क्या है?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarats.com के मुताबिक आज 995 शुद्धता वाला सोना 84680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 77878 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
750 (18 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का रेट 63765 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 49737 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस बीच 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 93653 रुपये प्रति किलोग्राम है।
आपको बता दें कि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आभूषणों में किया जाता है। यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध माना जाता है। कृपया ध्यान दें कि इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं।
इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है. कृपया ध्यान दें कि आभूषण खरीदते समय सोने का रेट अधिक होता है क्योंकि इसमें टैक्स भी शामिल होता है।
मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव
आप घर बैठे ही सोने-चांदी की कीमत तुरंत जान सकते हैं। 8955664433 पर मिस्ड कॉल करके।
इसके बाद आपको सामग्रियों की जानकारी तेजी से मिल जाएगी। मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग-अलग लगते हैं।
सोने की शुद्धता कैसे पता करें?
Gold price Today: आईएसओ सोने की शुद्धता की पहचान के लिए हॉल मार्क्स देता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
ज्यादातर लोग सोने के आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग करते हैं। वहीं कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं।
जानिए Home Loan पर अच्छे CIBIL Score के कारण कैसे मिलेगा सस्ता लोन?
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।