Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 1249 नए केस, 925 लोग ठीक हुए?

Covid-19 Update: दिल्ली में एक्टिव केस 346 हो गए हैं। इनमें से 17 अस्पताल में हैं, जबकि बाकी मरीज घर पर ही आइसोलेशन में हैं। गुरुवार को राजधानी में 2362 टेस्ट किए गए। इनमें से 4.95% पॉजिटिविटी रेट के साथ 117 मरीज पॉजिटिव पाए गए। दिल्ली में 10 मार्च के बाद से लगातार केस बढ़ रहे हैं। अब तक 20 लाख से ज्यादा केस मिल चुके हैं, इनमें से 26524 लोगों की मौत हुई है।
Coronavirus: पिछले एक माह से फिर देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। न केवल भारत बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
पिछले 24 घंटे में 1,249 केस सामने आए हैं। जबकि 925 लोग ठीक हो चुके हैं। महामारी के तीन वर्ष बीत चुके हैं। तो आइए जानते हैं देश दुनिया में कोरोना की स्थिति के बारे में।
देश में संक्रमित लोगों की संख्या इतनी?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों मुताबिक देश में आज 24 मार्च 2023 को कोरोना संक्रमण के 1,249 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,00,667 हो गई है।
वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,927 पर पहुंच गई है। कर्नाटक और गुजरात में संक्रमण से एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,813 हो गई। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.19 फीसदी हो गया है। रिकवरी रेट 98.79 फीसदी है। देश में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं।
पिछले 24 घंटे इतनी हुई जांच?
देश में अभी कोविड-19 संबंधी 92.07 करोड़ जांच की गई है, जिनमें से 1,05,316 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। अभी तक कुल 4,41,61,922 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.19 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.14 प्रतिशत है।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 7,927 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है।
दिल्ली में एमसीडी अलर्ट?
दिल्ली नगर निगम ने इन्फ्लूएंजा और कोरोना के केसों में वृद्धि को देखते हुए अस्पतालों को बुखार के मरीजों की जांच सुनिश्चित करने और आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने की सलाह दी।
एमसीडी की ओर से अस्पतालों को वेंटिलेटर और अन्य उपकरण ठीक से काम करें। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है। कोरोना को रोकने के लिए सरकार के दिशा निदेर्शों को लागू करने के लिए उचित सावधानी बरतें।
एमसीडी ने अपने अस्पतालों से स्वच्छता, संक्रमण के प्रसार को रोकने और बायोमेडिकल कचरे के उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है।
एमसीडी ने अस्पतालों में कर्मचारियों और मरीजों के फेस मास्क पहनने, सामाजिक दूरी, साबुन से हाथ धोने और परिसर की उचित सफाई रखने के लिए कहा है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।