1. Home
  2. Cricket

WTC Race to FINAL: ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में भारत को फायदा

WTC Race to FINAL: ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में भारत को फायदा

World Test Championship: भारत इस समय WTC अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत के लिए आगे की राह और भी मुश्किल है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अपने अगले 5 में से काम से काम 4 मैच जीतने होंगे।

WTC Race to FINAL: आज भारत ने चटोग्राम में पहले टेस्ट के 5वें दिन बांग्लादेश को 188 रन से हराकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में जगह बनाने की अपनी पहली बाधा को दूर किया।

कुछ देर बाद ही ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया और भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। लेकिन फाइनल तक पहुंचने का मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अपने शेष 5 मैचों में से कम से कम चार मैच जीतने की आवश्यकता है।

चटोग्राम में जीत के बाद भारत अब श्रीलंका को पीछे छोड़ कर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया था। लेकिन जब उसके कुछ देर बाद ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को हराया, तो भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया।

भारत के अब 55.77 परसेंटेज पॉइंट्स और कुल 87 अंक हो गए हैं। 2021-23 चक्र के दौरान, भारत ने 13 मैच खेले हैं। जिसमें से 7 में जीत दर्ज की है और 4 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 2 मैच ड्रा पर खत्म हुए हैं। WTC अंक तालिका में अब केवल ऑस्ट्रेलिया भारत से आगे हैं। 

ये भी पढ़ें: खिलाड़ियों की चोट के इलाज के लिए बनाएंगे नीति, मनरेगा से स्टेडियमों की होगी देखभाल

भारत के लिए आगे की राह और मुश्किल 

WTC Points Table

भारत इस समय WTC अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत के लिए आगे की राह और भी मुश्किल है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अपने अगले 5 में से काम से काम 4 मैच जीतने होंगे। जिसमें से 1 टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ है और 4 मैच घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ।

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज कड़ी चुनौती होने वाली है। अगर भारत अगले सभी 5 मैच जीतता है, तो उनकी जीत का प्रतिशत बढ़कर 68.06 हो जाएगा। जो निश्चित रूप से उन्हें फाइनल में ले जाएगा।

अगर भारत इन 5 में से 1 मैच हारता है, तो भारत की जीत का प्रतिशत 62.5 होगा। जो भारत के लिए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बने रहने के लिए काफी होगा। लेकिन अगर भारत 2 टेस्ट मैच गवां देता है, तो भारत के लिए WTC फाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव, विलियमसन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी, टिम साउदी होंगे न्यूजीलैंड के नए टेस्ट कप्तान

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।