1. Home
  2. Cricket

Aged Players in IPL 2023: आईपीएल 2023 में ये उम्रदराज खिलाड़ी मचा रहे धमाल

Aged Players in IPL 2023: आईपीएल 2023 में ये उम्रदराज खिलाड़ी मचा रहे धमाल
Aged Players in IPL 2023: एमएस धोनी समेत आईपीएल 2023 में ऐसे उम्र दराज खिलाड़ी हैं, जिन्‍होंने धमाल मचा रखा है। आइए जानते हैं इनके स्‍कोर और स्‍टैस्‍ट के बारे में।

Aged Players in IPL 2023: आईपीएल इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो 40 साल से ज्यादा के उम्र में भी अपनी टीम के लिए एक्शन में नजर आए हैं। पिछले सीजन में ब्रैड हॉग और प्रवीण ताम्बे ने तो लगभग 45 साल की उम्र तक अपनी-अपनी टीमों के लिए मुकाबले खेले।

एमएस धोनी 

आईपीएल 2023 के 16वें सीजन के सबसे उम्रदराज (41 साल 275 दिन) खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हैं। वह अपने नाम के अनुरूप अब भी बड़े बड़े शॉर्ट्स खेल रहे हैं।

अमित मिश्रा 

अमित मिश्रा (उम्र 40 साल 135 दिन के) ने आईपीएल 2023 के अपने पहले मुकाबले में एसआरएच के खिलाफ 23 रन देकर 2 विकेट झटके।

फॉफ डु प्लेसिस 

आईपीएल 2023 में फॉफ डु प्लेसिस (उम्र 38 साल 269 दिन) आरसीबी का नेतृत्व कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में उन्होंने 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

दिनेश कार्तिक

आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में दिनेश कार्तिक (उम्र 37 साल 311 दिन) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं।

शिखर धवन 

आईपीएल 2023 में शिखर धवन (उम्र 37 साल 124 दिन) पंजाब किंग्स के कप्तान हैं। 16वें सीजन के दूसरे मैच में धवन ने केकेआर के खिलाफ शानदार 86 रन बनाए थे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।