1. Home
  2. Cricket

IPL 2023: आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में डेविड वार्नर होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, अक्षर पटेल को बनाया गया उप-कप्तान

IPL 2023: आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में डेविड वार्नर होंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, अक्षर पटेल को बनाया गया उपकप्तान

Delhi Capitals Captain: आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कमान डेविड वार्नर को सौंप दी गई है। क्योंकि ऋषभ पंत चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। वहीं भारत के हरफनमौला आलराउंडर अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का उप-कप्तान नियुक्त कर दिया गया है।

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2023 के लिए ऋषभ पंत की जगह अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वार्नर के हाथों में होगी।

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट में चोटिल होने के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। ऐसे में वार्नर अस्थायी रूप से इस सीजन के लिए दिल्ली की टीम का पदभार संभालेंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है।

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने पुष्टि की कि प्रशिक्षण शिविर के बाद पंत के रिप्लेसमेंट पर भी निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि पंत के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद अब दिल्ली को एक विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत है।

वार्नर कप्तान और अक्षर बने उप-कप्तान 

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार डेविड वार्नर आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। क्योंकि ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। जनवरी की शुरुआत में वार्नर के अंतरिम कप्तानी लेने की सूचना दी गई थी।

लेकिन अब रिकी पोंटिंग और टीम प्रबंधन ने आखिरकार आईपीएल 2023 के लिए अपने कप्तान पर फैसला कर लिया है। डेविड वार्नर को दिल्ली की कप्तानी दे दी गई है। इसके साथ ही भारत के हरफनमौला आलराउंडर अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का उप-कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।