1. Home
  2. Cricket

WTC Final: न्यूजीलैंड और श्रीलंका टेस्ट में न्यूजीलैंड ने मारी बाजी, भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में

WTC Final: न्यूजीलैंड और श्रीलंका टेस्ट में न्यूजीलैंड ने मारी बाजी, भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 

WTC Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया ने अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी अहमदाबाद टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड से भी खुशखबरी आई है।

WTC Final: भारत ने लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 जून से खेला जाना है। डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड के 'द ओवल' में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका को 2 विकेट से मात दे दी। जिसका मतलब है कि भारत ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा था। क्राइस्टचर्च टेस्ट के 5वें दिन न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 2 विकेट से मात दी।

न्यूजीलैंड की जीत के हीरो केन विलियमसन रहे। विलियमसन ने इस मैच की दूसरी पारी में नाबाद 121 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी। न्यूजीलैंड की जीत ने सुनिश्चित कर दिया कि डब्ल्यूटीसी फाइनल अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। 

इंग्लैंड में खेला जाएगा डब्ल्यूटीसी फाइनल 

ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट मैच जीतते ही डब्ल्यूटीसी फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया था। अंतिम स्थान के लिए केवल दो टीमें दौड़ में थी। भारत और श्रीलंका। लेकिन अब यह सुनिश्चित हो गया है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला भारत से होगा।

ऑस्ट्रेलिया 68.52 परसेंटेज पॉइंट्स के साथ डब्ल्यूटीसी पॉइंट स्टैंडिंग के टॉप पर है। भारत अब 60.29 परसेंटेज पॉइंट्स के साथ डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। यें 2 टॉप टीमें ही डब्ल्यूटीसी फाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने होने वाली हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल 2023 इंग्लैंड के 'द ओवल' में 7 जून से खेला जाएगा। 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।