IPL 2023: आईपीएल टीमों की बढ़ रही है परेशानी, लगातार चोटिल हो रहे हैं बड़े खिलाड़ी

IPL 2023 Injury List: खिलाड़ियों के लगाकर चोटिल होने से आईपीएल फ्रेन्चाइसी की मुश्किलें लगाकर बढ़ रही है। हर साल किसी न किसी टीम का बड़ा खिलाड़ी चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो जाता है और उसका खामियाजा उस टीम को भुगतना पड़ता है।
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 जैसे-जैसे करीब आ रहा है। वैसे-वैसे चोटिल खिलाड़ियों की सूची भी बढ़ती ही जा रही है। आईपीएल दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक है।
हर साल किसी न किसी टीम का बड़ा खिलाड़ी चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो जाता है और उसका खामियाजा उस टीम को भुगतना पड़ता है। इस साल भी आईपीएल टीमों की परेशानियां काम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बुरी तरह से आहत हैं क्योंकि मुंबई के 2 प्रमुख खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स के 3 खिलाड़ी चोटिल हैं और आईपीएल से बाहर हो गए हैं। चोटिल खिलाड़ियों की सूची यहीं खत्म नहीं हुई है।
पंजाब किंग्स की टीम को भी जॉनी बेयरस्टो के रूप में एक बड़ा झटका लगा है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी भी चोटों से जूझ रहे हैं।
चोटिल खिलाड़ियों की सूची
- मुंबई इंडियंस
जसप्रीत बुमराह, झे रिचर्डसन
- दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत, सरफराज खान, एनरिक नार्जे
- चेन्नई सुपर किंग्स
बेन स्टोक्स, काइल जैमीसन
- पंजाब किंग्स
जॉनी बेयरस्टो
- राजस्थान रॉयल्स
प्रसिद्ध कृष्णा
- कोलकाता नाइट राइडर्स
श्रेयस अय्यर
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
जोश हेजलवुड
आईपीएल फ्रेन्चाइसी की बड़ी मुश्किलें
खिलाड़ियों के लगाकर चोटिल होने से आईपीएल फ्रेन्चाइसी की मुश्किलें लगाकर बढ़ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत एक्सीडेंट में चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
इसके अलावा एनरिक नार्जे का चोटिल होना भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिंता का विषय है। मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान भी पीठ की चोट के चलते आईपीएल से बाहर होने की कगार पर हैं। पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भी गोल्फ खेलते समय चोटिल हो गए थे
और वें भी आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेन स्टोक्स की चोट भी एक बड़ा सर दर्द है। अब देखना यहीं होगा कि इनमें से कितने खिलाड़ी आईपीएल से पहले फिट हो पाते हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।