1. Home
  2. Cricket

IPL 2023 History: क्या आईपीएल 2022 का इतिहास दोहराएगी आरसीबी

IPL 2023 History: क्या आईपीएल 2022 का इतिहास दोहराएगी आरसीबी
IPL 2023 History: आईपीएल 2023 का 16वां सीजन आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अब इस लीग में प्लेऑफ के लिए जंग शुरू हो चुकी है। वहीं आईपीएल  2023 में कई ऐसी बातें (यानि इतिहास दोहरा रहीं) हो रहीं हैं जो आईपीएल 2022 में हुआ था। बता दें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) उसी जगह पर खड़ी है, जहां वह 15वें सीजन में थी।

IPL 2023 History: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में विराट कोहली ने उसी तारीख (18 मई) को शतक जड़ा। जो उन्होंने 2016 में लगाया था। वहीं इस सीजन में भी आईपीएल 2022 की तरह गुजरात टाइटंस पहले प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम बनी। तो चलिए जानेंगे आईपीएल 2022 का इतिहास क्या कहता है तो 2023 में दोहराया जा रहा है।

क्या कहता है आईपीएल 2022

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के 15वें सीजन में 70 लीग मुकाबले हुए थे। 15 वें सीजन में 67वां मुकाबला भी आरसीबी का आखिरी लीग मैच गुजरात टाइटंस से था। लेकिन इस बार 70वें मुकाबले यानी आखिरी मैच में दोनों टीमें आमने-सामने हैं पर यह आरसीबी का आखिरी लीग मैच है।

पिछले सीजन आरसीबी ने उस मैच में गुजरात टाइटंस पर ठीक वैसी जीत पायी थी जैसे उसने इस बार 8 विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदा। ओपनिंग जोड़ी विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस का जलवा देखने को मिला था। उसी मैच से आरसीबी की आगे की प्लेऑफ की किस्मत तय होनी थी। इस बार भी ऐसा कुछ समीकरण है। 

आईपीएल 2022: प्लेऑफ में पहुंची थी ये टीम

आईपीएल 2022 (19 मई 2022) को आरसीबी ने आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से मात दी थी। उसी जीत के साथ फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम ने प्लेऑफ में चौथे स्थान पर रहते हुए जगह पक्की की थी। ठीक 366 दिन के बाद आरसीबी को आखिरी लीग मैच में (आईपीएल 2023) इस सीजन में 21 मई 2023  को गुजरात का सामना करना है।

यहां शानदार जीत टीम को प्लेऑफ का टिकट दिलवा सकती है। आरसीबी के लिए प्लेऑफ में जाने के समीकरण साफ हैं कि टीम मुकाबला गुजरात के खिलाफ अच्छे मार्जिन से जीते। वहीं मुंबई नेट रनरेट में आरसीबी से पीछे है। तो मुंबई को सनराइजर्स के खिलाफ बड़ी जीत पानी होगी। वहीं आरसीबी गुजरात से हारती है तो मुंबई का रास्ता प्लेऑफ के लिए साफ हो जाएगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।