1. Home
  2. Cricket

IPL 2023 Playoffs Scenario: 15 रनों से हारी पीबीकेएस, सीएसके की बढ़ी चिंता

IPL 2023 Playoffs Scenario: 15 रनों से हारी पीबीकेएस, सीएसके की बढ़ी चिंता
IPL 2023 Playoffs Scenario: डीसी ने पीबीकेएस को हराकर उनके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बहुत कम कर दिए। पीबीकेएस को अब टॉप-4 की रेस में बने रहने के लिए राजस्थान के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतना ही होगा। तो आइए जानेंगे प्लेऑफ का समीकरण क्या है।

IPL 2023 Playoffs Scenario: बीते दिन बुधवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का 64वां मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में शाम को 07:30 बजे खेला गया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रनों से हराया। इसके बाद से प्लेऑफ की रेस और ज्यादा रोमांचक हो गई। 

सीएसके अंक तालिका में दूसरे नंबर पर

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 67वां मैच 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना है। अभी सीएसके 13 मैच में 15 प्वाइंट्स के साथ टेबल में दूसरे पायदान पर बनी है। लेकिन अभी तक सीएसके का प्लेऑफ स्पॉट कंफर्म नहीं हुआ है। हालांकि दिल्ली के खिलाफ अगर सीएसके को जीत मिलती है तो उसका प्लेऑफ का टिकट कंफर्म माना जाता है।

वहीं अगर डीसी से हार मिलती है तो सीएसके का सफर ग्रुप स्टेज में समाप्त हो जाएगा। दिल्ली अगर सीएसके को हराने में कामयाब हो जाती है तो सीधा फायदा लखनऊ सुपर जॉयंट्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर को होगा। ये तीनों टीमें मजबूती के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हैं।

इन टीमों में प्लेऑफ को लेकर रेस जारी

आईपीएल के इस सीजन में लखनऊ सुपर जॉयंट्स फिलहाल 15 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। आखिरी मुकाबला जीतने की स्थिति में लखनऊ को प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान मिलेगा और उसका प्लेऑफ स्पॉट कंफर्म हो जाएगा। वहीं लखनऊ हार जाती है तो नेट रन रेट के आधार पर सीएसके को टक्कर दे सकती है।

आरसीबी और मुंबई इंडियंस 14-14 प्वाइंट्स के साथ मजबूती से प्लेऑफ की रेस में बने हैं। आखिरी मुकाबले में आरसीबी की भिंड़त गुजरात टाइटंस के साथ है। आरसीबी इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट हासिल कर सकती है। वहीं मुंबई इंडियंस को ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से चुनौती मिलेगी। अगर मुंबई हैदराबाद से जीतती है तो उसका प्लेऑफ में खेलना तय हो जाएगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।