1. Home
  2. Cricket

IPL 2023 Shikhar Dhawan: पीबीकेएस टीम को कप्तान की एक गलती पड़ी भारी

IPL 2023 Shikhar Dhawan:पीबीकेएस टीम को कप्तान की एक गलती पड़ी भारी
IPL 2023 Shikhar Dhawan: पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन 17 मई को 64वां मुकाबला हारने के बाद पीबीकेएस के लिए मुसीबतें बढ़ गईं, साथ ही टीम के कप्तान शिखर धवन के फैसले पर कई तरह के सवाल उठ रहे। तो चलिए जानेंगे इस बारे में।

IPL 2023 Shikhar Dhawan: इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 काफी रोमांचक हो रहा है। अभी तक 64 मैच हो चुके हैं बाकि के 10 मैच बचे हैं। हर मुकाबलों के बाद अंक तालिका में बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी तक प्लेऑफ के लिए गुजरात टाइटंस ने क्वालीफाई किया है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की रेस से बाहर है।

पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार 

बता दें बीते कल बुधवार को पीबीकेएस टीम ने कई सालों के बाद धर्मशाला में आईपीएल खेला। पंजाब कप्तान शिखर धवन ने दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वहीं दिल्ली पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी। आईपीएल में लंबे समय के बाद पृथ्वी शॉ ने वापसी की।

बता दें  डीसी के डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ के बीच पहले विकेट के लिए 94 रन की पार्टनरशिप हुई। जब पारी का 11वां ओवर चल रहा था, तब डेविड वार्नर 46 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने इतने रन बनाने के लिए 31 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के साथ दो छक्के लगाए।

इसके बाद राइली रूसो तेजी से रन बनाने लगे। टीम का स्कोर जब 148 पर पहुंचा और 15वां ओवर चल रहा था, तब पृथ्वी शॉ भी आउट हो गए। लेकिन तब तक वे 38 गेंद पर 54 रन बना चुके थे। इसमें सात चौके और एक छक्का था।  

क्यों हारी पंजाब

वहीं दिल्ली का जब 20 वां ओवर शुरू हुआ,  तब तक कगिसो रबाडा का एक ओवर, अर्शदीप सिंह के दो ओवर बचे थे, जो कि डेथ ओवर्स के शानदार गेंदबाज हैं। इसके बाद भी पंजाब के शिखर धवन ने हरप्रीत बराड़ से आखिरी ओवर करा दिया जो कि स्पिनर हैं। किसी को भी समझ नहीं आया कि ये क्यों हुआ। जानते हैं इस ओवर में कुल कितने रन बने।

पहले तो ये ओवर छह गेंद का नहीं, बल्कि आठ गेंद का हुआ। क्योंकि हरप्रीत बराड़ ने दो गेंदें वाइड फेंक दी। इसके बाद इस ओवर में 23 रन बने। जो दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर खत्म होने पर दो विकेट पर 190 रन पर थी और 200 का आंकड़ा दूर नजर आ रहा था। वहीं टीम 20 ओवरा खत्म होने पर 213 पर पहुंच गई। यानी मैच जीतना पंजाब के लिए टेढ़ी खीर हो गया था। 

इस वजह से शिखर धवन की हो रही आलोचना

दरअसल आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 33 रन बनाने थे। एक ओवर में अगर गेंदबाज कोई गलती न करे तो ज्यादा से ज्यादा 36 रन बनाए जा सकते हैं। यानी अगर हर बॉल पर सिक्स भी लगाया जाए तो 36 रन बन सकते हैं और एक गेंद खाली निकल जाए तो मैच वहीं पर खत्म हो जाता है।

पांच गेंद पर 30 ही रन बनते हैं। हालांकि आखिरी ओवर में लियाम लिविंगस्टन ने पूरी कोशिश की, बावजूद इसके पंजाब की टीम 15 रन से मैच हार गई। यानी जब डीसी की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब आखिरी ओवर में इतने रन न बने होते तो क्या पता पंजाब किंग्स जीत गई होती। यही कारण है कि पंजाब के कप्तान शिखर धवन की आलोचन तो हो रही साथ कई सवाल खड़े कर रही है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।