KKR vs RR: क्विंटन डीकॉक ने रचा इतिहास, बने पहले ऐसे खिलाड़ी

गुवाहाटी के इस मैदान पर डीकॉक का 97 रन का स्कोर अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। उन्होंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए यहां 86 रन बनाए थे। इसके साथ ही क्विंटन डीकॉक गुवाहाटी में आईपीएल इतिहास में 90 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इतना ही नहीं, वह अब इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में जोस बटलर (98 रन) से महज 1 रन पीछे हैं।
KKR vs RR: गुवाहाटी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- जोस बटलर: 98 रन
- क्विंटन डीकॉक: 97 रन
- शिखर धवन: 86 रन
- शिमरोन हेटमायर: 75 रन
- यशस्वी जायसवाल: 75 रन
- रियान पराग: 75 रन
क्विंटन डीकॉक यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। वह अब आईपीएल में 90 या उससे ज्यादा रन की पारी तीन बार खेलने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया।
आईपीएल में 90+ स्कोर बनाने वाले टॉप विकेटकीपर
- केएल राहुल: 6 बार
- क्विंटन डीकॉक: 3 बार
- एडम गिलक्रिस्ट: 2 बार
- जोस बटलर: 2 बार
- जॉनी बेयरस्टो: 2 बार
- ऋषभ पंत: 2 बार
- रिद्धिमान साहा: 2 बार
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम कोलकाता के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। 20 ओवर में 9 विकेट खोकर उसने सिर्फ 151 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 28 गेंदों में 33 रन बनाकर सबसे ज्यादा योगदान दिया। जवाब में केकेआर ने क्विंटन डीकॉक के 97 और अंगकृष रघुवंशी के नाबाद 22 रन की बदौलत 152 रन का लक्ष्य 15 गेंद बाकी रहते आसानी से हासिल कर लिया।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।