1. Home
  2. Cricket

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, लगातार छटे मुकाबले में दर्ज की जीत

WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, लगातार छटे मुकाबले में दर्ज की जीत

MIW vs GGW: गुजरात जाइंट्स की टीम को महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस के सामने हार का सामना करना पड़ा है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात को मुंबई की टीम ने 55 रन से हरा दिया। अब इस दिल तोड़ने वाली हार के बाद गुजरात का प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है।

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग का 12वां मुकाबला कल मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में गुजरात जाइंट्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इस टूर्नामेंट में यह गुजरात की 5 मैचों में चौथी हार है। इस मैच में गुजरात जाइंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत काफी खराब रही।

मुंबई ने 1 रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गवां दिया। हेले मैथ्यूज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। लेकिन इसके बाद यास्तिका भाटिया और नट साइवर-ब्रंट ने मुंबई की पारी को संभाल लिया और दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतक जड़ा और मुंबई की टीम को 162 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाइंट्स की टीम शुरू से ही अपने विकेट खोती रही और पूरी टीम 20 ओवरों में कुल 107 रन ही बना सकी।

जिससे मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 55 रनों से जीत लिया और प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। वहीं अब गुजरात की टीम का प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 

हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), धारा गुर्जर, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

गुजरात जाइंट्स की प्लेइंग-11 

सबभिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एशलीग गार्डनर, दयालन हेमलता, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), किम गर्थ, तनुजा कंवर, स्नेह राणा (कप्तान), मानसी जोशी


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।