PAK vs NZ: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20, ऑकलैंड में आज का रोमांचक मुकाबला

PAK vs NZ: दोनों टीमों का टी20 इतिहास
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 46 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 23 में पाकिस्तान ने बाजी मारी, जबकि 21 में न्यूजीलैंड विजयी रहा। न्यूजीलैंड की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 22 टी20 हुए, जिसमें मेजबान कीवी टीम ने 14 बार जीत दर्ज की, वहीं पाकिस्तान सिर्फ 8 बार सफल हुआ। आज का मैच दोनों टीमों के लिए अपनी ताकत साबित करने का मौका लेकर आया है।
ऑकलैंड की पिच रिपोर्ट (PAK vs NZ 3rd T20 Pitch Report)
ईडन पार्क, ऑकलैंड में होने वाला यह तीसरा टी20 मुकाबला पिच के लिहाज से रोमांचक होने की उम्मीद है। इस मैदान पर अब तक 28 टी20 खेले गए हैं, जहां बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है। हालांकि, तेज गेंदबाजों को भी उछाल के कारण मदद मिलती है। सबसे बड़ा स्कोर 245 रन रहा, जो ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया था। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। आंकड़े बताते हैं कि पहले बल्लेबाजी करने वाली और लक्ष्य का पीछा करने वाली दोनों टीमों ने 14-14 मैच जीते हैं। टॉस हारने वाली टीम को यहां ज्यादा फायदा हुआ है, क्योंकि उन्होंने 18 बार जीत हासिल की।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
पाकिस्तान की ओर से इरफान खान (Irfan Khan), शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi), अब्बास अफरीदी (Abbas Afridi), उस्मान खान (Usman Khan), और सूफियान मुकीम (Sufiyan Muqeem) अहम होंगे। वहीं, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell), जेकब डफी (Jacob Duffy), टिम रॉबिनसन (Tim Robinson), और जैकरी फोक्स (Zakary Foulkes) से फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं। दोनों टीमों में कई बड़े नाम नदारद हैं, लेकिन ये युवा सितारे मैदान पर धमाल मचा सकते हैं।
ऑकलैंड में पिछले 5 टी20 मुकाबले
- 1 अप्रैल 2021: न्यूजीलैंड (141/4) ने बांग्लादेश (76) को 65 रन से हराया।
- 2 अप्रैल 2023: न्यूजीलैंड (196/8) और श्रीलंका (196/5) का मैच टाई, सुपर ओवर में श्रीलंका जीता।
- 12 जनवरी 2024: न्यूजीलैंड (226/8) ने पाकिस्तान (180) को 46 रन से हराया।
- 23 फरवरी 2024: ऑस्ट्रेलिया (174) ने न्यूजीलैंड (102) को 72 रन से हराया।
- 25 फरवरी 2024: ऑस्ट्रेलिया (118/4) ने न्यूजीलैंड (98/3) को D/L से 27 रन से हराया।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
- पाकिस्तान: सलमान आघा (कप्तान), शाहीन अफरीदी, शादाब खान, इरफान खान, उस्मान खान।
- न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेरिल मिचेल, टिम रॉबिन्सन, जेकब डफी।
ऑकलैंड का मौसम
आज ऑकलैंड में धूप खिली रहेगी, लेकिन 15% बारिश की संभावना भी है। फिर भी, मैच पर असर की उम्मीद कम है। तापमान 15-24 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहेगा, हवा धीमी और उमस भरी रहेगी।
IPL 2025 Full Schedule in Hindi: आईपीएल 2025 शेड्यूल जारी, क्या आपका फेवरेट टीम जीतेगी ट्रॉफी?
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।