1. Home
  2. Cricket

WPL 2023: आरसीबी की लगातार 5वीं हार, अब तक नहीं खुला है जीत का खाता

WPL 2023: आरसीबी की लगातार 5वीं हार, अब तक नहीं खुला है जीत का खाता

RCBW vs DCW: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को महिला प्रीमियर लीग में लगातार 5वें मैच में हार का सामना करना पड़ा है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से हरा दिया। अब इस दिल तोड़ने वाली हार के बाद आरसबी का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन है।


WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग का 11वां मुकाबला कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इस टूर्नामेंट में यह आरसीबी की लगातार 5वीं हार है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही।

कप्तान स्मृति मंधाना अब तक इस टूर्नामेंट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाई है। एलिसे पेरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आरसीबी की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच गई।

एलिसे पेरी ने 67 रनों की शानदार पारी खेली और आरसीबी को उसके निर्धारित 20 ओवरों में 150 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी बेहद खराब रही।

शेफाली वर्मा बिना खाता खोले ही पहली गेंद पर पवेलियन लौट गई। लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिला दी। महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की यह चौथी जीत थी। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग-11 

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, दिशा कासत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, प्रीति बोस

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे, तारा नॉरिस


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।