1. Home
  2. Cricket

Rishabh Pant आईपीएल 2024 में करेंगे Delhi Capitals की कप्‍तानी, जानें लेटेस्‍ट अपडेट

Rishabh Pant आईपीएल 2024 में करेंगे Delhi Capitals की कप्‍तानी, जानें लेटेस्‍ट अपडेट
Rishabh Pant Captain Delhi Capitals IPL 2024: भारतीय टीम के तूफान खिलाड़ी ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे तो क्या कप्तानी करेंगे, यह बड़ा सवाल सभी के मन में उछल रहा है। इस बार आईपीएल में उनका खेलना तो लभगभ तय माना जा रहा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में खेलना अभी कुछ तय नहीं है।

Haryana News Post (नई दिल्ली) Rishabh Pant : आईपीएल के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर नोटों की बरसात हुई, जिसमें कई की तो किस्मत ही चमक गई। वैसे इस बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों पर तगड़ी बोली लगी, जिन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रकम मिली।

Rishabh Pant करेंगे Delhi Capitals की कप्‍तानी

इसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और कंगारू टीम के तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम शामिल है। मिचेल स्टार्क पर लगी बोली ने तो सब रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिए, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 रुपये खर्च कर खरीदा। अब दूसरी ओर चर्चा है कि आईपीएल टीमों में भारतीय खिलाड़ियों की क्या भूमिका होगा।

आज हम बात करेंगे ऋषभ पंत की जो काफी दिनों से किसी हर फॉर्मेट के क्रिकेट से दूर हैं। ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं, जिन्होंने साल 2022 में बतौर कप्तानी के रूप में भूमिका निभाई थी।

अब साल 2023 में चोटिल होने के चलते वे आईपीएल से दूर रहे थे। अब सभी फैंस को उम्मीद है कि वे एक बार फिर आईपीएल में एंट्री मार सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी की तरह होगी।

अभी नहीं हुआ खुलासा

भारतीय टीम के तूफान खिलाड़ी ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे तो क्या कप्तानी करेंगे, यह बड़ा सवाल सभी के मन में उछल रहा है। इस बार आईपीएल में उनका खेलना तो लभगभ तय माना जा रहा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में खेलना अभी कुछ तय नहीं है।

कुछ मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा है कि ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के रूप में मैदान पर उतारा जा सकता है जो फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है। अगर पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले तो इस सीजन में यह बड़ी राहत की खबर होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि ऋषभ पंत सड़क एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद से लगातार वे टीम से बाहर चल रहे हैं। किसी भी टीम के लिए उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी गतिवधियों की फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं जिसमें वे बिल्कुल स्वस्थ नजर आ रहे हैं।

IND VS SA: प्लेइंग इलेवन पर आया बड़ा अपडेट, अफ्रीकन धरती पर इतिहास रचने उतरेगा भारत


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।