गुरुग्राम, 07 मई (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। भारतीय क्रिकेट के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन ने अपनी जिंदगी के नए सफर को कानूनी मान्यता दे दी है। बुधवार को गुरुग्राम के विकास सदन स्थित मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय में शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे जब धवन नीले रंग की टी-शर्ट और सोफी हल्के आसमानी टॉप में ऑफिस पहुंचे, तो वहां मौजूद लोग उन्हें देखकर हैरान रह गए। धवन ने बेहद सादगी के साथ करीब 35 मिनट में कागजी कार्रवाई पूरी की।
35 मिनट में पूरी हुई कानूनी औपचारिकता
रजिस्ट्रार ऑफिस के अधिकारियों के मुताबिक, शिखर धवन के साथ उनके परिवार के सात करीबी सदस्य और दोस्त मौजूद थे। कानूनी प्रक्रिया को विधि-विधान से पूरा करने के लिए वे अपने साथ एक पंडित को भी लाए थे। कागजों पर दस्तखत के दौरान माहौल काफी खुशनुमा रहा और वहां मौजूद लोगों ने इस स्टार क्रिकेटर को नई शुरुआत की बधाई दी। गुरुग्राम का यह इलाका अक्सर वीआईपी मूवमेंट के लिए जाना जाता है, लेकिन धवन ने बिना किसी शोर-शराबे के अपनी कानूनी जिम्मेदारी पूरी की।
फरवरी में रचाई थी गुपचुप शादी
बता दें कि शिखर और सोफी ने 21 फरवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर के एक रिसॉर्ट में निजी तौर पर शादी की थी। उस वक्त धवन ने सोशल मीडिया पर ‘मिस्टर एंड मिसेज धवन’ कैप्शन के साथ मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए आउटफिट्स में तस्वीरें शेयर की थीं। शादी से पहले संगीत और हल्दी की रस्मों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब गुरुग्राम में रजिस्ट्रेशन के बाद यह रिश्ता आधिकारिक और कानूनी रूप से पूरी तरह पुख्ता हो गया है।
आयशा से तलाक के बाद जीवन की नई शुरुआत
शिखर धवन की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा जोरावर है। साल 2023 में कानूनी रूप से तलाक होने के बाद धवन ने अपनी निजी जिंदगी को दोबारा संवारने का फैसला किया। क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामकता के लिए मशहूर धवन अब निजी जीवन में सोफी के साथ शांति और स्थिरता की तलाश कर रहे हैं। गुरुग्राम में हुई इस कानूनी शादी ने उनके फैंस के बीच एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ा दी है।
IPL 2026 Playoff Race: मुंबई इंडियंस बाहर! जानें कौन सी 5 टीमें हैं प्लेऑफ की सबसे बड़ी दावेदार
राजस्थान रॉयल्स पर FIR की धमकी! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के खेलने को बताया ‘बाल मजदूरी’
IPL 2026 की भरोसेमंद कवरेज और हर बड़े अपडेट के लिए Haryana News Post पर बने रहें।













