1. Home
  2. Cricket

Shubman Gill IPL 2023: मुंबई को हरा गुजरात पहुंची फाइनल में, शुभमन गिल ने बनाए नए रिकॉर्ड

Shubman Gill IPL 2023: मुंबई को हरा गुजरात पहुंची फाइनल में, शुभमन गिल  ने बनाए नए रिकॉर्ड
Shubman Gill IPL 2023: गुजरात के शुभमन ने महज 49 गेंद पर शतक लगाया और 17वें ओवर में 129 रन की पारी खेल कर आउट हो गए। उनकी पारी के दम पर गुजरात ने 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो मुंबई के लिए बहुत बड़ा साबित हुआ। चलिए एक नजर डालते हैं कि शुभमन गिल के नए रिकॉर्डों पर।

Shubman Gill IPL 2023: कल 28 मई को आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 16वें सीजन में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट खेलने का प्रयास किया है। वहीं गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल का इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। बीते कल (26 मई) आईपीएल क्वालिफायर-2 का मैच खेला गया। जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और गुजरात ने बैटिंग की।

गिल के नाम 851 रन बनाने का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आई इस पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुभमन गिल ने अब तक 16 पारियों में 60.79 के औसत से 851 रन बना चुके हैं। इसमें 3 शतकीय पारियों के साथ 4 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। शुभमन गिल एक सीजन में 800 से अधिक रन बनाने के मामले में तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने एक सीजन 973 रन जबकि जॉस बटलर ने एक सीजन में 863 रन बनाए थे।

आईपीएल 2023: क्वालिफायर-2 में 129 रनों का रिकॉर्ड

आईपीएल के 15 सालों के इतिहास में शुभमन गिल भारतीय खिलाड़ी सर्वाधिक निजी स्कोर (129 रनों की पारी ) बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर लोकेश राहुल हैं जिन्होंने आईपीएल 2020 में आरसीबी के खिलाफ 132 नाबाद रनों की पारी खेली थी। इससे पहले इस सूची में वीरेंद्र सहवाग 122 रन बनाने का रिकॉर्ड और शेन वॉटसन 117 रनों बनाने का रिकॉर्ड शामिल हैं।

प्लेआफ में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 में मुंबई के खिलाफ बीते दिन क्वालीफायर-2 मुकाबले में शुभमन गिल ने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के भी लगाए। इसी के साथ वह आईपीएल प्लेआॅफ मुकाबलों में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रिद्धिमान साहा, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग और शेन वॉटसन के नाम था। इन खिलाड़ियों के नाम पर 8-8 छक्के एक पारी में लगाने का रिकॉर्ड शामिल है।

सर्वाधिक बाउंड्री लगाने के मामले में गिल दूसरे स्थान पर

आईपीएल इतिहास में बतौर भारतीय खिलाड़ी सर्वाधिक बाउंड्री लगाने के मामले में विराट कोहली के बाद शुभमन गिल दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने आईपीएल 2016 में कुल 122 बाउंड्री लगाई थी। वहीं गिल आईपीएल 2023 में 111 बाउंड्री लगा चुके हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।