ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

T20 series India: शेड्यूल जारी विश्व कप विजेता टीम लौटेगी मैदान पर, दिसंबर में धमाल

On: नवम्बर 29, 2025 6:49 पूर्वाह्न
Follow Us:
T20 series India: शेड्यूल जारी विश्व कप विजेता टीम लौटेगी मैदान पर, दिसंबर में धमाल
Join WhatsApp Group

T20 series India: भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 श्रृंखला 21 से 30 दिसंबर तक खेले जाएगी. विश्व कप जीत के बाद टीम इंडिया पहली बार मैदान में उतरेगी. सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है.

विश्व कप जीत के बाद टीम इंडिया की पहली टी20 सीरीज T20 series India

भारतीय महिला क्रिकेट टीम दिसंबर के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर मैदान पर लौटने वाली है. टीम 21 से 30 दिसंबर के बीच श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी. यह मुकाबले विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में आयोजित किए जाएंगे. बीसीसीआई ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की.

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल | shikhar-dhawan-legal-action-world-t20-continent-cup-organizers
वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप पर बड़ा विवाद, शिखर धवन बोले- बिना मंजूरी नाम का किया इस्तेमाल

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू टी20 सीरीज राजनीतिक तनाव के कारण स्थगित कर दी गई थी. ऐसे में यह सीरीज टीम इंडिया के लिए विश्व कप जीत के बाद की पहली चुनौती होगी.

बीसीसीआई ने जारी किया पूरा कार्यक्रम

बीसीसीआई की ओर से बताया गया कि भारत श्रीलंका की मेजबानी करेगा और इस पांच मैचों की टी20 श्रृंखला की शुरुआत विशाखापत्तनम से होगी. इसके बाद बाकी मुकाबले तिरुवनंतपुरम में होंगे.

साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा | sahibzada-farhan-breaks-abhishek-sharma-t20-record-pak-vs-sl
साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा का बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ा

INDW vs SLW टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय: 21 दिसंबर, विशाखापत्तनम
दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 23 दिसंबर, विशाखापत्तनम
तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 26 दिसंबर, तिरुवनंतपुरम
चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय: 28 दिसंबर, तिरुवनंतपुरम
पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय: 30 दिसंबर, तिरुवनंतपुरम

पहली बार 2016 के बाद भारत आएगी श्रीलंकाई टीम

श्रीलंका महिला टीम 2016 के बाद पहली बार भारत में द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलने आ रही है. उस समय भारत ने श्रृंखला को 3-0 से जीता था. भारतीय महिला टीम ने आखिरी टी20 सीरीज इस साल जुलाई में इंग्लैंड में खेली थी, जहां टीम ने 3-2 से जीत हासिल कर इतिहास बनाया था. यह इंग्लैंड की जमीन पर टीम इंडिया की पहली टी20 श्रृंखला जीत थी

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन | hardik-pandya-fitness-concerns-world-cup-2027-team-india-plans
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या? 5 महीने में 3 चोटों ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment