Arshad Khan: गरीबी से निकलकर कोहली को हराने वाला कौन है अरशद खान, जानें मेहनत की कहानी

Arshad Khan: कोहली को आउट करने का कमाल
मैच में RCB के खिलाफ अरशद का जलवा देखते ही बनता था। उन्होंने शॉर्ट ऑफ पिच गेंद फेंकी, जिसे कोहली कंट्रोल नहीं कर पाए। गेंद हवा में उछली और डीप फाइन लेग पर प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार कैच लपक लिया। कोहली सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यह विकेट अरशद के लिए सपना सच होने जैसा था। उनकी रफ्तार और गेंद को मूव कराने की कला ने फैंस का दिल जीत लिया। यह पल न सिर्फ गुजरात के लिए खास था, बल्कि अरशद के करियर का भी सुनहरा लम्हा बन गया।
सिवनी से शुरू हुआ सफर
अरशद खान मध्य प्रदेश के सिवनी से हैं। उनके पिता अशफाक खान खुद क्रिकेट कोच हैं और उन्होंने 9 साल की उम्र में बेटे का टैलेंट देख लिया। अरशद बड़े लड़कों के साथ खेलते और लंबे-लंबे छक्के जड़ते थे। पिता ने ठान लिया कि बेटे को क्रिकेटर बनाएंगे। कोच अब्दुल कलाम की निगरानी में 11 साल की उम्र में अरशद ने अंडर-14 टीम में जगह बनाई। पहले बल्लेबाज थे, लेकिन होशंगाबाद के खिलाफ गेंदबाजी में उनकी रफ्तार और स्विंग ने सबको चौंका दिया। यहीं से उनका गेंदबाज बनने का रास्ता खुला।
पिता की कमाई, बेटे का जुनून
अरशद की जिंदगी आसान नहीं थी। उनके पिता महीने में सिर्फ 15 हजार कमाते थे, जो चपरासी से भी कम थी। फिर भी, उन्होंने 16 हजार की किट बेटे के लिए खरीदी। अरशद की मां आलिया बताती हैं कि यह उनके लिए बड़ा त्याग था। 2022 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख में खरीदा, लेकिन चोट ने मौका छीन लिया। निराश अरशद सिवनी लौटे और बच्चों को मुफ्त कोचिंग दी। फिट होने के बाद 300 किमी का सफर तय कर जबलपुर में मैच खेले। उनकी मेहनत रंग लाई और 2023 में RCB के खिलाफ डेब्यू किया।
तीन टीमों का सितारा
अरशद अब तक मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं। 12 आईपीएल मैचों में 7 विकेट लिए और बल्ले से भी कमाल दिखाया। उनका एक अर्धशतक और 140 से ऊपर का स्ट्राइक रेट उनकी ऑलराउंडर काबिलियत बताता है। कोहली को आउट करना उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा पल है। क्या यह मेहनती खिलाड़ी भविष्य का सुपरस्टार बनेगा? आप क्या सोचते हैं?
Mohammed Siraj का धमाका: RCB को अपने ही हथियार से दी मात, स्टंप्स उड़ाकर लिया बदला
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।