1. Home
  2. Cricket

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के 12वें मुकाबले में आज आमने-सामने होंगी मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स की टीमें

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के 12वें मुकाबले में आज आमने-सामने होंगी मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स की टीमें

MIW vs GGW: आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच महिला प्रीमियर लीग का 12वां मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में इन दोनों ही टीमों का दूसरी बार आमना-सामना होगा। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में मुंबई ने 143 रनों से जीत दर्ज की थी।

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग के 12वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मुंबई इंडियंस की टीम अपने पिछले मुकाबले में यूपी वारियर्स को हराकर इस मुकाबले में खेलने उतरेगी।

वहीं गुजरात की टीम अपना पिछले मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हारकर यहां पहुंची है। मुंबई इंडियंस की टीम तो अभी तक इस टूर्नामेंट में अविजित रही है। मुंबई ने अपने सभी 5 मैचों में अब तक जीत दर्ज की है।

दोनों ही टीमें आज भी जीत के इरादे से ही मैदान में उतरेंगी। ऐसे में दर्शकों को आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। मुंबई इंडियंस की टीम की कमान हरमनप्रीत कौर और गुजरात जाइंट्स की टीम की कमान स्नेह राणा के हाथों में है।

इस मैच का सीधा प्रसारण वायकॉम 18 चैनल और जिओ सिनेमा एप्प पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा। 

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11 

हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

गुजरात जाइंट्स की संभावित प्लेइंग-11 

सबभिनेनी मेघना, लॉरा वोल्वार्ड्ट/सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम/एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।