Youngest Players in IPL : ये खिलाड़ी सबसे कम उम्र में आईपीएल का बने हिस्सा

प्रयास रे बर्मन
वेस्ट बंगाल निवासी प्रयास रे बर्मन ने 16 साल 157 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तरफ से डेब्यू किया। वो आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बनें। लेग ब्रेक करने वाले बर्मन को आईपीएल के 12 वें सीजन में बैंगलोर टीम ने 1.5 करोड़ में खरीदा था।
सरफराज खान
सरफराज खान ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से साल 2015 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। तब सरफराज की उम्र केवल 17 साल 177 दिनों की थी और आरसीबी ने उन्हें महज 50 लाख रुपये में खरीदा था।
प्रदीप सांगवान
दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल डेब्यू करने वाले गेंदबाजी आलराउंडर प्रदीप सांगवान ने महज 17 साल 179 दिन की उम्र में आईपीएल का हिस्सा बने।
वॉशिंगटन सुंदर
लंबे कद के आफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से अपना आईपीएल डेब्यू किया। वॉशिंगटन तब केवल 17 साल (उम्र) और 199 दिन के थे।
मुजीब उर रहमान
अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब-उर-रहमान ने आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से अपना आईपीएल डेब्यू किया था। मुजीब तब केवल 17 साल और 11 दिन के थे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।