1. Home
  2. Dharam

क्या नौकरी छीन जाने का है डर? तो घर से तुरंत ही निकाल फेंके ये अशुभ पौधे

क्या नौकरी छीन जाने का है डर? तो घर से तुरंत ही निकाल फेंके ये अशुभ पौधे
ऐसी मान्यता है कि मेहंदी में बुरी आत्माओं का जल्दी असर होता है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से मना किया जाता है।

घर के आंगन या बगीचे की रौनक बढ़ाने वाले पेड़ – पौधे कई बार आपको कंगाल भी बना देते हैं। ज्यादातर लोग अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए तरह – तरह के पेड़ – पौधे लगाते हैं। भले ही ये पौधे वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं।

लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक इन पौधों को घर में लगाना अशुभ बताया गया है। वास्तु की मानें तो ऐसे पेड़-पौधों का संबन्ध आपके भाग्य और दुर्भाग्य से भी होता है।ऐसे पौधों को घर में लगाने से वर्जित बताया गया है।

तो आईये आपको बताते हैं कि किन – किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए :

आंवला का पौधा

वैसे तो स्वास्थ्य के लिहाज से आंवला को काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन वास्तु में इस पौधे को अशुभ बताया गया है।

ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर से सुख-समृद्धि चले जाती है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से मना किया जाता है।

मेहंदी का पौधा

वास्तु शास्त्र में मेंहदी के पौधे को भी बेहद अशुभ माना गया है। वैसे तो मेहंदी लगाने से हमारे हाथों की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है, लेकिन वास्तु की मानें तो इस पौधे को लगाने से हमारी तरक्की भी रुक जाती है।

ऐसी मान्यता है कि मेहंदी में बुरी आत्माओं का जल्दी असर होता है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से मना किया जाता है।

बोनसाई का पौधा

घरों में बोनसाई के पौधों को कभी नहीं लगाना चाहिए। यह पौधे देखने में काफी आकर्षक होते हैं, लेकिन इस पौधे को लगाने से घर में लड़ाई का माहौल बन जाता है।

यह पौधा घर की खुशियों को तहस – नहस कर देता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा जाती है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।