Good Friday 2025: गुड फ्राइडे इस साल कब आएगा यह खास दिन, जानें सही तारीख

Good Friday 2025 Date: गुड फ्राइडे 2025 की तारीख
इस साल गुड फ्राइडे 18 अप्रैल 2025 को पड़ रहा है, जो शुक्रवार का दिन होगा। हालांकि इस पर्व की तारीख हर साल बदलती है, लेकिन यह हमेशा शुक्रवार को ही मनाया जाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और ईसाई धर्म के लिए इसका विशेष महत्व है।
गुड फ्राइडे क्यों है इतना खास? Good Friday Kyu Manaya Jata Hai
ईसाई मान्यताओं के अनुसार, यहूदी शासकों ने प्रभु यीशु मसीह को शुक्रवार के दिन सूली पर चढ़ाया था। यही कारण है कि इस दिन को गुड फ्राइडे कहा जाता है। बाइबल में बताया गया है कि मानवता के उद्धार के लिए यीशु मसीह ने इस दिन अपने प्राणों की आहुति दी थी। सूली पर चढ़ाने से पहले उन्हें कई तरह की यातनाएं सहनी पड़ी थीं। किवदंती है कि इसके तीन दिन बाद, यानी रविवार को, यीशु मसीह फिर से जीवित हो गए थे। इसी वजह से गुड फ्राइडे के ठीक तीन दिन बाद ईस्टर संडे मनाया जाता है, जो 2025 में 20 अप्रैल को होगा। यह दिन ईसाई समुदाय के लिए बलिदान और पुनर्जन्म का प्रतीक है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।