1. Home
  2. Dharam

मनी प्लांट लगाने की सोच रहे हैं तो लगाते हुए ना करें यह गलतियां

मनी प्लांट लगाने की सोच रहे हैं तो लगाते हुए ना करें यह गलतियां
मनी प्लांट को मां लक्ष्मी स्वरूप समझते हैं, हम सोचते हैं कि मनी प्लांट लगाने से घर में शौर्य बरकत और धन का लाभ होगा। अक्सर लोग इसे अपने गार्डन में बालकनी और डाइनिंग रूम में लगाते हैं, ताकि उनके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और बरकत होती है।

Money Plant : घर में लगे मनी प्लांट के पौधे को धन – समृद्धि से जोड़ा जाता है। ज्यादातर लोग आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिए अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से पैसों की तंगी दूर होती है।

जैसे – जैसे यह पौधा बड़ा होता है, वैसे ही बरकत भी आती है। कई लोग इसे मात्र शो के लिए भी अपने घरों में लगाते हैं। वास्तु में भी मनी प्लांट के पौधे को काफी अच्छा बताया गया है।

इसके अलावा भी मनी प्लांट (Money Plant) को लेकर कई सारी बातें हैं, जिन्हे फॉलो कर आप अपने जीवन में तरक्की पा सकते हैं। जानते हैं कौन-कौन से हैं वो खास तरीके।

मनी प्लांट को मां लक्ष्मी स्वरूप समझते हैं, हम सोचते हैं कि मनी प्लांट लगाने से घर में शौर्य बरकत और धन का लाभ होगा। अक्सर लोग इसे अपने गार्डन में बालकनी और डाइनिंग रूम में लगाते हैं, ताकि उनके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और बरकत होती है।

क्या हम जानते हैं कि मनी प्लांट लगाने का सही तरीका और सही दिशा वास्तु शास्त्र के अनुसार से कौन सी है। तो आइए जानते हैं मनी प्लांट को लगाने की सही दिशा और उसका सही तरीका।

किसी भी चीज को अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार किया जाए तो वह जरूर सफल होता है, वहीं वास्तुशास्त्र के उपरीत किया गया काम अक्सर हानि पहुंचाने का काम करता है ।वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा कभी भी घर के उत्तर पूर्वी दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

ऐसा करने से घर के सदस्यों की आय पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा करने पर ना केवल आपका खर्चा बढ़ेगा बल्कि आपकी आय के स्रोतों को भी प्रभावित करेगा। जिसकी वजह से आपको हानि हानि होनी रहेगी। वहीं, मनी प्लांट को लगाने की सही दिशा दक्षिण पूर्वी होती है।

ऐसे स्थान पर लगाने पर आपके परिवार में धन का लाभ और सुख समृद्धि बनी रहती है।वहीं, शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट की बेला फर्श पर लटकी नहीं रहने देनी चाहिए, उसे बांधकर रखना चाहिए।

ताकि वह ऊपर जाए और वह जमीन पर न लटक सके। वहीं, हमेशा कोशिश करें कि मनी प्लांट पाैथे हमेशा ऊपर की ओर जाए ना कि नीचे अगर वह जमीन को छू रहे हैं।

तो वह अशुभ संकेत माना जाता है कहा जाता है कि ऐसा होने पर इंसान कंगाल होने की कगार पर आ जाता है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।