1. Home
  2. Dharam

लखपति को भी मिनटों में सड़क पर ला देंगे ये पौधे

लखपति को भी मिनटों में सड़क पर ला देंगे ये पौधे
कुछ लोगों के घर में बेर का पेड़ लगा होता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों को बेर खाना पसंद होता है। लेकिन, वास्तु के मुताबिक इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए, इसे बेहद ही अशुभ बताया गया है।

वास्तु में पेड़-पौधों का बहुत महत्व माना जाता है। घर के आस-पास पेड़-पौधे न सिर्फ वातावरण अच्छा रहता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो हमारी किस्मत को मिनटों में चमका भी देते हैं।

जहां ज्यादातर लोग अपने घर में तुलसी और मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी पौधे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से केवल बर्बादी ही आती है।घर की खुशियों को नजर लग जाता है।

इन्हें घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे आर्थिक स्थिति का भी सामना करना पड़ता है। तो आईये आज हम आपको बताते हैं कि घर के अंदर किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए।

बेर का पौधा

कुछ लोगों के घर में बेर का पेड़ लगा होता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों को बेर खाना पसंद होता है। लेकिन, वास्तु के मुताबिक इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए, इसे बेहद ही अशुभ बताया गया है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार पेड़ पौधे नहीं लगाने चाहिए। बेर के पौधे में कांटे लगे होते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक तंगी आती है।

इमली का पेड़

वास्तु के अनुसार इमली का पेड़ घर में नकारात्मक प्रभाव लेकर आता है, इसलिए इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए।

घर में इमली का पेड़ लगा होने से नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर लगने का डर रहता है। इस वजह से इस पौधे को घर में लगाने से वर्जित किया गया है।

कैक्टस का पौधा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक एक्स कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए, यह अशुभ माना गया है। इस पौधे के चलते घर में लड़ाई होती हैं।

साथ ही कांटेदार पौधे के चलते घर परिवार के अच्छे से अच्छे संबंध खराब होने लगते हैं और दरिद्रता बढ़ती है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।