1. Home
  2. Dharam

निकाल फेंके ये अशुभ पौधे, वरना बर्बादी से कोई नहीं बचा पायेगा

निकाल फेंके ये अशुभ पौधे, वरना बर्बादी से कोई नहीं बचा पायेगा
आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पौधे भले ही वातावरण को शुद्ध रखने में मददगार साबित होते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पेड़-पौधों का संबन्ध आपके भाग्य और दुर्भाग्य से होता है।

घर के आंगन या बगीचे की रौनक बढ़ाने के लिए लोग तरह – तरह के पेड़ – पौधे लगाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये पौधे आपको कंगाल बना सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पौधे भले ही वातावरण को शुद्ध रखने में मददगार साबित होते हैं।

लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पेड़-पौधों का संबन्ध आपके भाग्य और दुर्भाग्य से होता है।वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनके आगमन से ही हमारी तरक्की रुक जाती है। इन पौधों को लगाने से घर में हमेशा कलह होता रहता है।

इसलिए ऐसे पौधों को ना लगाने की सलाह दी जाती है। यदि आपके घर में ऐसे पेड़ – पौधे हैं, तो आप आज ही निकाल फेंके, वरना आपका नया साल पूरी तरह से बर्बाद हो जायेगा।

पीपल का पौधा

वास्तु के अनुसार घर में पीपल का पौधा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ज्योतिष अनुसार घर में पीपल का पेड़ होने से धन की हानि होती है। इस पौधे से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।

मेहंदी का पौधा

वास्तु की मानें तो मेहंदी के पौधे को भूल से भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इस पौधों को घर में लगाने से हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है।

आंवला का पौधा

वैसे तो स्वास्थ्य के लिहाज से आंवला को काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन वास्तु में इस पौधे को अशुभ बताया गया है।

ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर से सुख-समृद्धि चले जाती है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से मना किया जाता है।

इमली का पेड़

वास्तु के अनुसार इमली का पेड़ घर में नकारात्मक प्रभाव लेकर आता है, इसलिए इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए।

घर में इमली का पेड़ लगा होने से नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर लगने का डर रहता है। इस वजह से इस पौधे को घर में लगाने से वर्जित किया गया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।