ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

बिग बॉस 19: Gaurav Khanna की पत्नी अकांक्षा को क्यों ट्रोल कर रहा है इंटरनेट?

On: September 30, 2025 6:08 PM
Follow Us:
बिग बॉस 19: Gaurav Khanna की पत्नी अकांक्षा को क्यों ट्रोल कर रहा है इंटरनेट?
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna news: टीवी के चहेते स्टार गौरव खन्ना, जिन्होंने ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के किरदार से दर्शकों का दिल जीता, अब सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में तहलका मचा रहे हैं। उनकी शांत स्वभाव और स्मार्ट गेमप्ले ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ गौरव की तारीफ हो रही है, लेकिन इस बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अकांक्षा चमोला को इंटरनेट पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। फैंस का आरोप है कि अकांक्षा अपने पति के बिग बॉस सफर को खुलकर सपोर्ट नहीं कर रही हैं। कुछ लोग तो उनकी नीयत पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें ‘जलनखोर’ तक कह रहे हैं।

अकांक्षा चमोला पर ट्रोलर्स का निशाना

हाल ही में अकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में सवालों की बौछार कर दी। लोगों ने पूछा कि आखिर वो अपने पति गौरव के बिग बॉस सफर को क्यों नहीं प्रमोट कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “ना ये बिग बॉस के लिए पोस्ट कर रही हैं, ना ही मास्टर शेफ में गौरव को सपोर्ट करती दिखीं। फिर शादी क्यों की?”

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “पति को सपोर्ट करो, कैसी पत्नी हो? सपोर्ट के नाम पर बस एक रील या स्टोरी डाल देती हो।” कुछ कमेंट्स में तो लोग सीधे पूछ रहे हैं, “क्या तुम अपने पति से जलती हो?” एक यूजर ने लिखा, “गौरव के लिए एक भी पोस्ट नहीं, फैंस को मोटिवेट करने के लिए कुछ तो करो।” एक अन्य ने टिप्पणी की, “हर कंटेस्टेंट का परिवार उनका सपोर्ट कर रहा है, तुम्हारा क्या कारण है कि तुम गौरव का साथ नहीं दे रही हो? कम से कम उनके गेम का जिक्र तो करो।”

Gaurav Khanna और अकांक्षा की लव स्टोरी

गौरव खन्ना और अकांक्षा चमोला की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी। गौरव को अकांक्षा से पहली नजर में प्यार हो गया था। बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए गौरव ने मजाक में खुद को नया-नवेला ‘राकेश’ बताया। उन्होंने अकांक्षा को लिफ्ट दी और जाते-जाते कहा कि वो उनका असली नाम गूगल करें। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में दोनों ने शादी कर ली।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment