मुंबई, 19 मई (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डांसिंग स्टाइल से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले दिग्गज अभिनेता गोविंदा (Govinda) एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गोविंदा का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 62 साल के हो चुके गोविंदा के चेहरे पर हमेशा की तरह बड़ी सी मुस्कान दिखाई दे रही है, लेकिन इसी बीच कैमरों में उनका एक टूटा हुआ दांत कैद हो गया। इस बात को नोटिस करते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है।
फैंस ने दिया दिल छूने वाला जवाब
जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आया, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गोविंदा (Govinda) की बढ़ती उम्र और उनके टूटे दांत को लेकर भद्दे कमेंट्स करना और खिल्ली उड़ाना शुरू कर दिया। हालांकि, ‘चीची’ के वफादार प्रशंसकों ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। एक यूजर ने लिखा कि गोविंदा जी आपने हम सबको मुस्कुराने की इतनी वजहें दी हैं कि मैं आपके दांतों का इम्प्लांट खुद करवाना चाहता हूं ताकि आपकी परफेक्ट मुस्कान लौट आए। वहीं अन्य प्रशंसकों ने उन्हें बॉलीवुड का परमानेंट लेजेंड बताते हुए हमेशा ऐसे ही हंसते रहने की दुआ दी।
View this post on Instagram
बेटी टीना आहूजा के साथ रियलिटी शो में दिखेंगे अभिनेता
गोविंदा (Govinda) पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन अब उनके चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है। गोविंदा बहुत जल्द छोटे पर्दे के एक नए रियलिटी शो ‘मां है ना’ में नजर आने वाले हैं। इस शो में वह अपनी बेटी टीना आहूजा का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ मंच साझा करेंगे। शो के सेट से गोविंदा (Govinda) और टीना की तस्वीरें पहले ही वायरल हो चुकी हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।
कौन है समर? ज़ी टीवी के शो ‘वसुधा’ में परिचय शर्मा बढ़ाएंगे देव-वसुधा की मुश्किलें, आएगा नया मोड़
ग्लैमर वर्ल्ड की हर बड़ी अपडेट के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।













