1. Home
  2. Gadget

AC से भी सस्ता! कम जगह में लगने वाला नया कूलर देगा ठंडी हवा का एहसास

AC से भी सस्ता! कम जगह में लगने वाला नया कूलर देगा ठंडी हवा का एहसास
 अगर आप नया कूलर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ शानदार ऑप्शंस के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Window Cooler For Summer : इन दिनों कई राज्यों में गर्मी के बढ़ते प्रकोप से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। इस समय कूलर और एसी की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है क्योंकि इनके बिना गर्मी काटना बहुत ही ज्यादा परेशानियों से भरा है।

ऐसे में अगर आप नया कूलर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ शानदार ऑप्शंस के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से कूलर खरीद कर अपने घर ला सकते हैं तो चलिए आपको जल्दी से बता देते हैं कि कौन सा विंडो कूलर खरीदें?

क्या है विंडो कूलर ?

Window Cooler का मतलब होता है ये खिड़की पर फिट हो जाता है। यानी आपको इसे लगाने के लिए रूम स्पेस की चिंता करने की जरूरत नहीं होने वाली है। इसका साइज भी बिल्कुल विंडो की तरह होता है।

लेकिन इसके लिए आपको एक स्टैंड तो बनवाना होगा ताकि इसमें आप कूलर को आसानी से फिट कर पाएं। इसकी कीमत भी नॉर्मल कूलर जितनी ही होती है।

कितनी होती है इसकी कीमत ?

अगर आप Blue Star Window Air Cooler 70 को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। तो इसे खरीदने के लिए आपको करीब 11 हजार रुपए ही खर्च करने होंगे।

इसका डिजाइन बिल्कुल नॉर्मल कूलर की तरह बनाया गया है। अभी इसे खरीदने पर आपको डिस्काउंट भी मिल रहा है। वहीं कंपनी का दावा है कि ये 540 स्क्वायर फुट तक के एरिया को कवर कर लेता है।

Crompton Optimus Window Air Cooler

वहीं क्रोम्पटन का ये कूलर भी बिल्कुल Blue Star के एयर कूलर की तरह ही होता है। इसे भी आप कमरे की खिड़की पर फिट कर सकते हैं। यानी आपको इसमें बढ़िया कूलिंग मिलने वाली है।

साथ ही आपको इसे लगाने के लिए ज्यादा जगह की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभी आप इसे No Cost EMI ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं।

अभी ये कूलर काफी डिमांड में हैं, अगर आप भी कोई बेहतरीन कूलर की डिमांड कर रहे हैं तो आप इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।