1. Home
  2. Gadget

1000 से भी कम में कॉलिंग वाली धांसू Smartwatch, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

1000 से भी कम में कॉलिंग वाली धांसू Smartwatch, मिलेंगे कमाल के फीचर्स
इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर, 24×7 हेल्थ ट्रैकिंग, स्पोर्ट्स मोड और साथ ही स्लीप ट्रैकर भी शामिल है। सस्ती होने के बावजूद, वॉच में फंक्शनल क्राउन मिलता है।

pTron ने भारत में Reflect MaxPro और Reflect Flash स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। ये मेड इन इंडिया स्मार्टवॉच, आकर्षक डिजाइन और कई कलर ऑप्शन के साथ आती हैं। दोनों स्मार्टवॉच की कीमत भारत में 1,500 रुपये से कम है।

दोनों में से रिफ्लेक्ट फ्लैश ज्यादा प्रीमियम है। यह एक गोल डायल और फुल-टच डिस्प्ले के साथ आती है और जिंक अलॉय फुल मेटल केस डिजाइन समेत कई सारी खूबियां हैं। रिफ्लेक्ट मैक्सप्रो मेटल फ्रेम डिजाइन, फंक्शनल क्राउन समेत कई फीचर्स मिलते हैं। चलिए पीट्रॉन रिफ्लेक्ट फ्लैश और रिफ्लेक्ट मैक्सप्रो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।

अलग-अलग मॉडल की कीमत और खासियत

पीट्रॉन रिफ्लेक्ट मैक्सप्रो और रिफ्लेक्ट फ्लैश भारत में आज (18 नवंबर) से खरीदने के लिए उपलब्ध है। कीमत की बात करें तो, रिफ्लेक्ट मैक्सप्रो की कीमत 999 रुपये है और यह छह कलर ऑप्शन - ब्लैक, गोल्ड, ब्लू, सिल्वर, पिंक और ग्रीन में उपलब्ध होगी।

जबकि, रिफ्लेक्ट फ्लैश स्मार्टवॉच की कीमत 1,399 रुपये है और इसे ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और सिल्वर समेत चार कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

pTron Reflect MaxPro और Reflect Flash की खासियत

pTron Reflect MaxPro में 2.05 इंच का 2.5D डिस्प्ले है, जो 600 निट्स ब्राइटनेस और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसे फुल चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है और इसमें 5 दिन की बैटरी लाइफ और 15 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है।

इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर, 24×7 हेल्थ ट्रैकिंग, स्पोर्ट्स मोड और साथ ही स्लीप ट्रैकर भी शामिल है। सस्ती होने के बावजूद, वॉच में फंक्शनल क्राउन मिलता है।

Reflect Flash स्मार्टवॉच 1.32 इंच का 2.5D डिस्प्ले है, जो 600 निट्स ब्राइटनेस और 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 10 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। दोनों ही वॉच कई सारे फीचर्स शेयर करती हैं जैसे कि ब्लूटूथ कॉलिंग, स्पोर्ट्स मोड, स्लीप ट्रैकर और बहुत कुछ।

इसके अलावा, रिफ्लेक्ट फ्लैश में फुल-टच डिस्प्ले, फ्लेक्सिबल टीपीयू स्ट्रैप मिलता है। इसमें तेज इमरजेंसी कॉल और अलर्ट (एसओएस) के साथ लिंक्डइन, ट्विटर, मैसेज, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप का नोटिफिकेशन भी मिलता है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।