1. Home
  2. Gadget

7 अक्टूबर को OnePlus लांच करेगा इस फ़ोन का नया वैरिएंट, एक साथ चलेंगे 50 ऐप्स

7 अक्टूबर को OnePlus लांच करेगा इस फ़ोन का नया वैरिएंट, एक साथ चलेंगे 50 ऐप्स
वनप्लस 11R के नए कलर वेरिएंट की बात करें तो भारत में इसके दो कलर ऑप्शन है जिसमें आपको गैलेक्टिक सिल्वर और सोनिक ब्लैक शामिल मिलते हैं। 

OnePlus 11R Solar Red variant : OnePlus मार्केट में जल्द ही अपना एक नया कलर वेरिएंट वाला फोन लॉन्च करने जा रहा है, जो 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। वहीं इसके लॉन्च होने से पहले इसके कई फीचर्स लीक हुए हैं।

लीक्स के मुताबिक, इस फोन को 18 जीबी रैम के साथ रेड कलर में पेश किया जाएगा। इसके लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज बनाया गया है। जिसपर Notify Me का एक बटन भी दिया गया है। इस पर क्लिक करते ही फोन लॉन्च होने पर OnePlus का एक अलर्ट मिलेगा।

वही कई लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 11R 5G का Solar Red फोन बेहद ही दमदार बन जाएगा। आपको बता दें कि इस मोबाइल फोन की लॉन्चिंग फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के साथ होगी।

OnePlus 11R Solar Red variant

वनप्लस 11R के नए कलर वेरिएंट की बात करें तो भारत में इसके दो कलर ऑप्शन है जिसमें आपको गैलेक्टिक सिल्वर और सोनिक ब्लैक शामिल मिलते हैं। इसका सिल्वर कलर चमकदार ग्लास बैक फिनिश के साथ आता है, जबकि इसके ब्लैक कलर वेरिएंट में सॉफ्ट-टच और मैट ग्लास का यूज किया गया है।

जिसमें आपको नया रेड लेदर बैक फिनिश कलर ऑप्शन के साथ खरीदने को मिल रहा है।

OnePlus 11R Solar Red का स्पेक्स जानिए

वनप्लस के इस डिवाइस में 6.74 इंच का फ्लूड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 2772 × 1240 पिक्सल रेजॉलूशन में आता है। वहीं ये 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट में है। प्रोसेसर के लिए इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1का प्रोसेसर दिया गया है।

वहीं इसमें 18GB की रैम और 512GB का इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। यानी आप इसमें 50 ऐप्स को आराम से चला सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको 5000mAh की बैटरी के साथ मिलती है जो 100W के SUPER VOOC चार्जर में आती है। ब्रांड का दावा है कि ये फोन 25 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।